विज्ञापन

WhatsApp का सीक्रेट फीचर: अब वीडियो कॉल में सामने वाला देख सकेगा आपकी पूरी स्क्रीन

खासकर ये सेटिंग दूर बैठे अपने पैरेंट्स को मोबाइल से जुड़ी सेटिंग्स समझाने में काफी मददगार साबित होती है.

WhatsApp का सीक्रेट फीचर: अब वीडियो कॉल में सामने वाला देख सकेगा आपकी पूरी स्क्रीन

क्या आपको मालूम है कि आप WhatsApp के जरिए स्क्रीन शेयर भी कर सकते हैं! जी हां, WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग या कॉलिंग ऐप नहीं है बल्कि आप इसके जरिए प्रोफेशनल काम भी कर सकते हैं. यानी आप अपने ऑफिस या दूसरे कामों के लिए सीधे वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन दिखा सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर ऑनलाइन पढ़ाई, टेक्निकल मदद या किसी ऐप को इस्तेमाल करना सिखाने के लिए काफी काम आता है. चलिए बताते हैं इस फीचर की पूरी सेटिंग.

Latest and Breaking News on NDTV

WhatsApp पर स्क्रीन शेयर कैसे करें?
WhatsApp पर सबसे पहले ऐप खोलें और उस व्यक्ति का चैट या कॉन्टैक्ट ओपन करें जिसके साथ आप स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं. इसके बाद वीडियो कॉल का ऑप्शन चुनें. जब सामने वाला व्यक्ति कॉल रिसीव कर लेगा, तब आपको कॉल स्क्रीन पर नया 'Screen Share' आइकन दिखाई देगा.

इस आइकन पर टैप करने के बाद फोन आपसे कुछ जरूरी परमिशन मांगेगा. जैसे ही आप इन परमिशन को अनुमति दे देते हैं, आपका फोन अपनी स्क्रीन को वीडियो कॉल के जरिए सामने वाले व्यक्ति को दिखाना शुरू कर देगा. अब आप अपने फोन पर जो भी ऐप खोलेंगे या जो भी काम करेंगे, वह सामने वाले व्यक्ति को लाइव दिखाई देगा.

कैसे फायदेमंद है ये ऑप्शन?
आपको ऑनलाइन पढ़ाई करनी या क्लास लेनी है, ऑफिस में प्रेंजेशन देनी है, किसी को फोन की सेटिंग समझानी है यानी दूर बैठे लोगों को टेक्निकल मदद देनी हो आदि कामों में ये WhatsApp का यह फीचर काफी काम आता है. खासकर ये सेटिंग दूर बैठे अपने पैरेंट्स को मोबाइल से जुड़ी सेटिंग्स समझाने में काफी मददगार साबित होती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com