विज्ञापन

आ गया Nokia का तगड़ा फोन, पानी और धूल से भी नहीं होगा खराब, 19 दिन चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

HMD ने नया Nokia 123 Shield फीचर फोन लॉन्च किया है. इसमें 19 दिन की बैटरी, Water और Dust Protection, USB Type-C, FM Radio और 2G सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

आ गया Nokia का तगड़ा फोन, पानी और धूल से भी नहीं होगा खराब, 19 दिन चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  • Nokia 123 Shield में मिलेगी 19 दिन की बैटरी
  • पानी और धूल से सुरक्षित है नया फीचर फोन
  • USB Type-C और FM Radio जैसे फीचर्स भी मौजूद

HMD ने अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Nokia 123 Shield लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह उसका सबसे किफायती फीचर फोन है, जिसे पानी और धूल से बचाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बाहर काम करते हैं या कम कीमत में एक भरोसेमंद बैकअप फोन चाहते हैं. फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक ग्लोबल कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन बुल्गारिया और ग्रीस में इसकी कीमत 35 से 40 यूरो (करीब 3,500 से 4,000 रुपये) के बीच लिस्ट की गई है.

मजबूत डिजाइन के साथ मिलेगा वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन

Nokia 123 Shield का डिजाइन काफी सिंपल रखा गया है. फोन के किनारों पर टेक्सचर्ड प्लास्टिक फिनिश दी गई है, जिससे इसे पकड़ना आसान हो जाता है. नीचे की तरफ पोर्ट्स को सुरक्षित रखने के लिए रबर फ्लैप दिया गया है, जो पानी, धूल और रेत को अंदर जाने से रोकता है. इस फ्लैप के अंदर 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट मिलता है. कंपनी ने इसे रोजमर्रा के कठिन इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है.

बेसिक स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा फोन

Nokia 123 Shield में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें Unisoc SC6531E प्रोसेसर मिलता है. फोन में 4MB RAM और 4MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें 32GB तक के MicroSD कार्ड का सपोर्ट मिलता है. पीछे की तरफ QVGA कैमरा और LED फ्लैश भी दिया गया है.

19 दिन तक का स्टैंडबाय और लंबी बैटरी लाइफ

फोन में 1,750mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है. HMD के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 27.9 घंटे तक लगातार कॉलिंग और 19 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है. फीचर फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए लंबी बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकती है.

FM Radio और टॉर्च जैसे फीचर्स भी

Nokia 123 Shield में वायर वाले हेडफोन के साथ और बिना हेडफोन के भी FM Radio चलाया जा सकता है. इसके अलावा इसमें इनबिल्ट टॉर्च भी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसकी टॉर्च पुराने Nokia 110 मॉडल की तुलना में ज्यादा तेज रोशनी देती है.

सिर्फ 2G नेटवर्क का सपोर्ट

यह फीचर फोन केवल 2G नेटवर्क (GSM 900 और 1800) को सपोर्ट करता है और इसमें Dual Mini SIM का विकल्प मिलता है. कंपनी का कहना है कि फोन को बेहतर नेटवर्क सिग्नल और साफ कॉलिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है. हालांकि कई देशों में 2G नेटवर्क धीरे-धीरे बंद किए जा रहे हैं. फोन का वजन 108 ग्राम है और इसे Green तथा Purple दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nokia 123 Shield Launched, Nokia 123 Shield Price, Nokia 123 Shield Features, HMD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com