विज्ञापन

Google Pixel 11 सीरीज जल्द होगी लॉन्च: डिजाइन और कैमरा को लेकर सामने आए बड़े अपडेट

Pixel 11 सीरीज का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है. इसमें फ्लैट मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिलेगा, जिससे फोन प्रीमियम फील देगा.

Google Pixel 11 सीरीज जल्द होगी लॉन्च: डिजाइन और कैमरा को लेकर सामने आए बड़े अपडेट
Pixel 11 सीरीज का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है.

Google अपनी नई Pixel 11 series को इस साल अगस्त में लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold जैसे चार मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं. Pixel 11 सीरीज का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है. इसमें फ्लैट मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिलेगा, जिससे फोन प्रीमियम फील देगा. इस बार 'Pixel Glow' नाम का एक नया फीचर आने की चर्चा है, जो फोन के पीछे लाइटिंग इफेक्ट दे सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैमरा में क्या मिलेगा अपग्रेड?

Pixel सीरीज हमेशा से अपने कैमरा के लिए जानी जाती है और Pixel 11 में भी यही खासियत देखने को मिल सकती है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो पहले से बेहतर फोटो क्वालिटी देगा. पिछले मॉडल्स की तरह इसमें अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस भी हो सकते हैं. Pro वेरिएंट्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिससे जूम और लो-लाइट फोटोग्राफी और बेहतर होगी.

नया प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Pixel 11 सीरीज में नया Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है, जो कंपनी का खुद का प्रोसेसर होगा. यह चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के लिए जाना जा सकता है. इसके साथ ही इसमें नया सिक्योरिटी चिप भी मिलेगा, जिससे फोन की सुरक्षा और मजबूत होगी. हालांकि RAM की बात करें तो बेस मॉडल में 8GB RAM मिल सकती है, जो पिछले मॉडल से थोड़ी कम है, लेकिन परफॉर्मेंस पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

'Temple' डिवाइस क्या है? Zomato फाउंडर का नया आविष्कार, सिर्फ 100 खुशकिस्मत लोगों को मिलेगा पहनने का मौका!

डिस्प्ले और बैटरी में सुधार

डिस्प्ले की बात करें तो Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस होगी. Pro और Pro XL मॉडल्स में बड़ा और ज्यादा शार्प डिस्प्ले मिलेगा. वहीं Fold वेरिएंट में अंदर और बाहर दोनों स्क्रीन दी जाएंगी, जो 120Hz सपोर्ट करेंगी.

बैटरी के मामले में भी यह सीरीज अच्छी साबित हो सकती है. Pixel 11 में करीब 4840mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जबकि Pro और Pro XL में इससे बड़ी बैटरी दी जा सकती है. इससे फोन लंबे समय तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल किया जा सकेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com