विज्ञापन

Z Fold 8 लीक: अब सिर्फ फोल्ड नहीं, 'वाइड फोल्ड' से टैबलेट को टक्कर देगा Samsung!

Galaxy Z Fold 8 में 'क्रीज-फ्री' डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, यानी स्क्रीन पर फोल्ड की लाइन लगभग नजर नहीं आएगी. कंपनी नया हिंग (hinge) सिस्टम भी ला सकती है, जिससे फोन फोल्ड होने पर और पतला हो जाएगा.

Z Fold 8 लीक: अब सिर्फ फोल्ड नहीं, 'वाइड फोल्ड' से टैबलेट को टक्कर देगा Samsung!
Galaxy Z Fold 8 में 'क्रीज-फ्री' डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है

Samsung के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 और एक नया वेरिएंट 'Wide Fold' कंपनी के One UI 9 सॉफ्टवेयर में देखा गया है. इससे संकेत मिलता है कि Samsung अपने अगले फोल्डेबल फोन में डिजाइन और उपयोग के तरीके में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

फोल्डेबल फोन का बढ़ता ट्रेंड

आजकल फोल्डेबल स्मार्टफोन तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं, क्योंकि ये एक ही डिवाइस में फोन और टैबलेट दोनों का अनुभव देते हैं. जब फोल्ड होते हैं तो यह कॉम्पैक्ट फोन बन जाते हैं और खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलती है. इसी कारण कई कंपनियां इस कैटेगरी में नए प्रयोग कर रही हैं, और Samsung इसमें पहले से ही लीड कर रहा है.

‘Wide Fold' में क्या होगा खास डिजाइन

लीक के अनुसार 'Wide Fold' मॉडल Fold डिजाइन से अलग हो सकता है. इसमें बाहर की स्क्रीन ज्यादा चौड़ी और थोड़ी छोटी हो सकती है, जिससे फोन को फोल्ड होने की स्थिति में इस्तेमाल करना आसान होगा. इसके अलावा, इसमें बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जैसा कि Samsung के Galaxy S सीरीज फोन में होता है. यह नया डिजाइन यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है.

Galaxy Z Fold 8 में संभावित फीचर्स

Galaxy Z Fold 8 में 'क्रीज-फ्री' डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, यानी स्क्रीन पर फोल्ड की लाइन लगभग नजर नहीं आएगी. कंपनी नया हिंग (hinge) सिस्टम भी ला सकती है, जिससे फोन फोल्ड होने पर और पतला हो जाएगा.

Samsung लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: Galaxy S26 सीरीज अब आपकी बजट में, जानिए नई कीमतें!

परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया Exynos 2600 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो Samsung का अपना चिपसेट होगा. इससे फोन की स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है. इसके अलावा, यह फोन हल्का भी हो सकता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना और आसान होगा.

बैटरी और कैमरा में सीमित बदलाव

बैटरी के मामले में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता. इसमें करीब 4300mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. कैमरा सेटअप भी लगभग पहले जैसा ही रह सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है.

Galaxy Z Fold 8 Wide के संभावित फीचर्स

'Wide Fold' वेरिएंट में डिजाइन के साथ-साथ कुछ हार्डवेयर बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. इसमें बाहर की स्क्रीन करीब 5.4 इंच की हो सकती है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ी होगी. अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन करीब 7.6 इंच की हो सकती है, जिसमें वीडियो देखने और ऐप्स इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर होगा.

इस मॉडल में ट्रिपल कैमरा की जगह ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत थोड़ी कम हो सकती है. हालांकि बाकी स्पेसिफिकेशन्स जैसे बैटरी और प्रोसेसर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com