- Samsung ने Galaxy Z Fold 8 सीरीज की कीमत बताई
- प्री-बुकिंग पर मिल रहे हजारों रुपये के ऑफर्स
- 8 अगस्त से शुरू होगी नए फोल्डेबल की डिलीवरी
Samsung ने लंदन में आयोजित Galaxy Unpacked 2026 इवेंट के दौरान अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 से भी पर्दा उठाया. अब Samsung ने भारत में इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत, प्री-बुकिंग ऑफर्स, EMI प्लान और उपलब्धता की जानकारी भी शेयर कर दी है. ग्राहक 22 जुलाई से इन डिवाइस की प्री-बुकिंग कर सकते हैं, जबकि डिलीवरी 8 अगस्त से शुरू होगी.
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Z Fold 8 और Z Flip 8 की कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra तीन स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च हुआ है.
- 12GB + 256GB : 1,99,999 रुपये
- 12GB + 512GB : 2,19,999 रुपये
- 16GB + 1TB : 2,59,999 रुपये
यह स्मार्टफोन Graphite, Cream, Violet Shadow और Green Shadow (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
Samsung Galaxy Z Fold 8 की कीमत
- 12GB + 256GB : 1,79,999 रुपये
- 12GB + 512GB : 1,99,999 रुपये
- 16GB + 1TB : 2,39,999 रुपये
यह Graphite, Cream, Lavender और Pistachio (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) रंगों में मिलेगा.
Samsung Galaxy Z Flip 8 दो वेरिएंट में आया है.
- 12GB + 256GB : 1,24,999 रुपये
- 12GB + 512GB : 1,44,999 रुपये
यह Graphite, Cream, Pink और Mint (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
प्री-बुकिंग ऑफर्स और EMI
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 खरीदने वाले ग्राहकों को 10,000 रुपये का Upgrade Bonus मिलेगा. इसके अलावा 9,000 रुपये का Bank Cashback (BCB) या UPI ऑफर भी दिया जा रहा है. Galaxy Z Flip 8 पर 5,000 रुपये का Upgrade Bonus और 4,000 रुपये का BCB/UPI ऑफर मिलेगा.
तीनों स्मार्टफोन पर 30 महीने तक No Cost EMI (सेलेक्टेड NBFC के जरिए) और 9 महीने तक No Cost EMI (बैंक कार्ड के जरिए) का विकल्प उपलब्ध है. इन दोनों योजनाओं में Zero Down Payment की सुविधा भी मिलेगी.
Samsung Care+ और Galaxy Forever प्लान
Samsung ने नए Galaxy Z सीरीज स्मार्टफोन के साथ Samsung Care+ भी पेश किया है. इस प्लान में 2 साल तक डिवाइस की सुरक्षा, अधिकृत सर्विस सेंटर पर सपोर्ट और एक से ज्यादा क्लेम की सुविधा मिलेगी.
इसके अलावा Galaxy Forever प्लान के तहत एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन के साथ डिवाइस को अपग्रेड या वापस करने का विकल्प भी मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इस योजना में ग्राहक को 55 प्रतिशत तक Assured Buyback Value मिलेगी. Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra पर Galaxy Forever प्लान 1,084 रुपये प्रति माह की No Cost EMI के साथ 24 महीने के लिए उपलब्ध होगा.
कब से मिलेगी डिलीवरी?
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 की प्री-बुकिंग 22 जुलाई से पूरे भारत में शुरू हो चुकी है. ग्राहक इन्हें Samsung के ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन रिटेल स्टोर और अन्य प्रमुख रिटेल चैनलों से बुक कर सकते हैं. कंपनी 8 अगस्त से इन स्मार्टफोन की डिलीवरी शुरू करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं