अभी Flipkart Freedom Sale 2026 चल रही है. इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के जरिए फाइल प्राइस को और कम किया जा सकता है. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील को मिलाकर प्रभावी कीमत को और कम कर सकते हैं.
हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल, उसकी स्थिति और डिलीवरी लोकेशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. यहां पर आपको सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने बाली बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं. इससे आप सेल का भरपूर फायदा उठा सकते हैं.
Samsung Galaxy S25 5G
Samsung Galaxy S25 5G के 12GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत Flipkart पर 62,999 रुपये है. इसकी ओरिजिनल कीमत 74,999 रुपये है. Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 3,625 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है.
iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत अभी 1,41,900 रुपये है, जबकि इसकी कीमत 1,49,900 रुपये है. Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 8,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा Flipkart 59,400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और डिलीवरी की लोकेशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.
Apple iPhone Air
Apple का iPhone Air 1,01,900 रुपये में उपलब्ध है. इसकी लॉन्च कीमत 1,19,900 रुपये थी. Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से ग्राहकों को 4,000 रुपये की अतिरिक्त बचत मिल सकती है. फोन पर 59,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, हालांकि यह ऑफर एलिजिबलिटी पर निर्भर करेगा.
OnePlus 15R 5G
OnePlus 15R 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 44,006 रुपये है. इसकी कीमत पहले 54,999 रुपये थी. Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ग्राहक 2,676 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं.
Vivo X200T
Vivo X200T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है. इसकी कीमत पहले 80,000 रुपये थी. एलिजिबल Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3,475 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Flipkart के Super.money ने शुरू किया शॉपिंग प्लेटफॉर्म, बिना ब्याज के किस्तों में खरीद सकेंगे सामान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं