विज्ञापन

Flipkart के Super.money ने शुरू किया शॉपिंग प्लेटफॉर्म, बिना ब्याज के किस्तों में खरीद सकेंगे सामान

Super.money ने splitStore ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. यूजर्स UPI के जरिए स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान बिना ब्याज वाली किस्तों में खरीद सकेंगे.

Flipkart के Super.money ने शुरू किया शॉपिंग प्लेटफॉर्म, बिना ब्याज के किस्तों में खरीद सकेंगे सामान

Flipkart के स्वामित्व वाले पेमेंट्स ऐप Super.money ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन शॉपिंग शुरू करने का फैसला किया है. इसके तहत यूजर्स बिना ब्याज के किस्तों में सामान खरीद सकेंगे यानी बिना किसी के EMI पर सामान खरीदारी की जा सकती है. कंपनी इस कदम के जरिए अपने फिनटेक कारोबार को बड़ा करना चाहती है.

इस शॉपिंग प्लेटफॉर्म का नाम splitStore है. यहां स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के अलावा फैशन और होम गुड्स भी बेचे जाएंगे. कंपनी ने एक बयान में बताया कि यूजर्स Super.money ऐप के अंदर ही पीर-टू-पीर पेमेंट या UPI के जरिए खरीदारी कर सकेंगे. भारत का सरकारी समर्थन वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI यूजर्स को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने और बिलों को पेमेंट करने की सुविधा देता है.

Super.money के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Prakash Sikaria ने एक इंटरव्यू में कहा, “हमारी यात्रा में हमें लगता है कि हम UPI में एक महत्वपूर्ण स्तर तक पहुंच चुके हैं. हमारे पास Flipkart के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहुंच है और इसे सफल बनाने के लिए पर्याप्त डेटा भी है.”

Paytm को छोड़ बाकी कंपनियों को करना पड़ रहा है संघर्ष

Super.money को देश के प्रतिस्पर्धी फिनटेक बाजार में घरेलू और ग्लोबल कंपनियों से मुकाबला करना पड़ रहा है. इनमें Paytm, Walmart Inc. की PhonePe और Alphabet Inc. का Google Pay शामिल हैं. Paytm को छोड़ दें तो ज्यादातर फिनटेक कंपनियां अभी मुनाफे में नहीं हैं.

इस लॉन्च के साथ Super.money एक ही ऐप में पेमेंट, लोन और शॉपिंग की सुविधा को जोड़ रहा है. इससे Walmart Inc. के कंट्रोल वाली Flipkart को अपने मुख्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के बाहर प्रोडक्ट बेचने के लिए एक और चैनल भी मिल जाएगा. ये सर्विस फिलहाल लिमिटेड संख्या में यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन धीरे-धीरे इसे ज्यादा यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा.

Gen Z एक प्रमुख टारगेट ऑडियंस

Sikaria ने आगे कहा कि इस सर्विस के टारगेटेड यूजर्स में ऐसे लोग शामिल हैं जो क्रेडिट की दुनिया में नए हैं या मौजूदा फाइनेंशियल संस्थानों की सर्विस से पूरी तरह से जुड़े नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे यूजर्स के लिए ये पहला क्रेडिट प्रोडक्ट हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि उनके ऐप पर UPI के जरिए किस्तों में खरीदारी करने वाली सुविधा के लिए Gen Z एक प्रमुख टारगेट ऑडियंस है.

Super.money के मार्केटप्लेस पर ब्रांड्स को अपने प्रोडक्ट सीधे लिस्ट करने की सुविधा भी मिलेगी. ये ब्रांड अपनी खुद की डिलीवरी व्यवस्था का इस्तेमाल करके ग्राहकों तक सामान पहुंचा सकेंगे.

आपको बता दें कि Super.money ऐप को 2024 में लॉन्च किया गया था. फिलहाल ये पेमेंट, क्रेडिट कार्ड, लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी फाइनेंशियल सर्विस उपलब्ध कराता है. कंपनी के अनुसार, ऐप के 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.

ये भी पढ़ें- Flipkart पर सभी के लिए सेल शुरू, iPhone के इन मॉडल्स पर बंपर छूट, Oppo-Vivo और Nothing पर तगड़ा डिस्काउंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Super Money, Flipkart, UPI, UPI Payment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com