विज्ञापन

XChat बदल देगा आपके चैटिंग का तरीका: बिना नंबर शेयर कर सकेंगे WhatsApp जैसी बात!

XChat की सबसे बड़ी खासियत है इसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी. कंपनी का दावा है कि इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन दिया गया है, जिससे आपकी चैट पूरी तरह सुरक्षित रहती है.

XChat बदल देगा आपके चैटिंग का तरीका: बिना नंबर शेयर कर सकेंगे WhatsApp जैसी बात!
XChat ने दी WhatsApp को सीधी टक्कर

Elon Musk ने अपनी कंपनी X के जरिए एक नया मैसेजिंग फीचर XChat लॉन्च किया है. यह प्लेटफॉर्म पहले Twitter के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसे एक ऑल-इन-वन ऐप बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. XChat के जरिए कंपनी सीधे तौर पर WhatsApp को चुनौती देना चाहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

iPhone यूजर्स के लिए शुरुआत

फिलहाल XChat केवल iOS और वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध है, यानी Apple के iPhone यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसे Android यूजर्स के लिए भी लॉन्च किया जाएगा. इस फीचर का मकसद है यूजर्स को बिना फोन नंबर शेयर किए एक-दूसरे से जोड़ना.

क्या है XChat की खासियत?

XChat की सबसे बड़ी खासियत है इसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी. कंपनी का दावा है कि इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन दिया गया है, जिससे आपकी चैट पूरी तरह सुरक्षित रहती है. इसमें और भी कई फीचर्स मिलते हैं जैसे मैसेज एडिट और डिलीट करने का ऑप्शन, मैसेज को ऑटो-डिलीट (disappearing messages) करने का फीचर, फाइल शेयरिंग की सुविधा और स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने जैसा नया फीचर भी शामिल है.

कंपनी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म नो ऐड्स और नो ट्रैकिंग पॉलिसी पर काम करेगा, जिससे यूजर्स को एक साफ और सुरक्षित अनुभव मिलेगा.

कैसे काम करता है XChat?

XChat का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यह सीधे आपके X अकाउंट से जुड़ा होता है. आपको अलग से कॉन्टैक्ट सेव करने या किसी को इनवाइट भेजने की जरूरत नहीं होती. जैसे ही आप लॉगिन करते हैं, आप अपने मौजूदा नेटवर्क से कनेक्ट हो जाते हैं. हर यूजर के अकाउंट को एक खास एन्क्रिप्शन की के साथ जोड़ा जाता है, जिसे एक PIN द्वारा सुरक्षित रखा जाता है. कंपनी का कहना है कि वह खुद भी यूजर की चैट को एक्सेस नहीं कर सकती.

ChatGPT बन गया है 'पंडित जी': हथेली देखकर खोल रहा लोगों के राज, फीचर ने इंटरनेट पर मचाई हलचल!

टेक्स्ट से आगे क्या? 

XChat सिर्फ मैसेजिंग तक सीमित नहीं है. इसमें आप ऑडियो और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं, चाहे वह वन-टू-वन चैट हो या ग्रुप चैट. बड़े कम्युनिटी ग्रुप्स के लिए भी यह फीचर काम करेगा. कंपनी इसे X के “Communities” फीचर की जगह लाने की भी योजना बना रही है, जिसे स्पैम और कम एंगेजमेंट के कारण धीरे-धीरे हटाया जा रहा है.

Screenshot ब्लॉकिंग फीचर

XChat का एक खास फीचर है स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग, जिससे आपकी निजी चैट्स को सुरक्षित रखने की कोशिश की जाती है. हालांकि, यह पूरी तरह फुलप्रूफ नहीं है, क्योंकि लोग दूसरे तरीकों से भी स्क्रीन कैप्चर कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com