OpenAI ने अपने चैटबॉट ChatGPT के लिए एक नया फीचर जारी किया है. ये आपकी ऑनलाइन खरीदारी के एक्सपीरियंस को बेहद आसान, मजेदार और सटीक बना देगा. अब ChatGPT आपको कपड़े खरीदने से पहले उन्हें वर्चुअली पहनकर देखने (Virtual Try-On) की सुविधा देगा. इससे आप ये अंदाजा लगा सकेंगे कि कोई नई शर्ट या जैकेट आपके ऊपर कैसी दिखेगी. ये नया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर एक खास Favorites ऑप्शन के साथ आता है. ये आपको अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को सेव रखने की सुविधा भी देता है.
सेल्फी अपलोड करते ही तैयार हो जाएगा लुक
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको बस ChatGPT पर अपनी एक सेल्फी या फुल-बॉडी फोटो अपलोड करनी होगी. इसके बाद AI उस फोटो का इस्तेमाल करके ये दिखा देगा कि वह कपड़ा या एक्सेसरी आपके ऊपर रियल लाइफ में कैसी दिख रही है. शॉपिंग रिजल्ट्स में इसके लिए एक नया "Try On" बटन दिखाई देगा. इसके अलावा, आप सीधे किसी कपड़े की फोटो अपलोड करके भी ChatGPT से ट्राई-ऑन इमेज जनरेट करने को कह सकते हैं.
कंपनी के अनुसार, ये नया टूल कंपनी के सबसे नए इमेज जेनरेशन मॉडल ChatGPT Images 2.5 पर काम करता है. ये मॉडल कपड़ों की अधिक नेचुअरल लाइटिंग और रीच टेक्स्चर को दिखाता है. साथ ही कमांड को फॉलो करने में अधिक ट्रस्टी है और बहुत फास्ट इमेज तैयार कर सकता है.
Favorites फीचर से बनाएं अपनी पर्सनल लाइब्रेरी
कंपनी ने ट्राई-ऑन टूल के साथ दूसरा बड़ा फीचर Favorites भी पेश किया है. इस फीचर की मदद से आप ChatGPT पर शॉपिंग सर्च के दौरान खोजे गए किसी भी प्रोडक्ट को ऐप के भीतर बनी Library में सेव करके रख सकते हैं. आप जब चाहें इस लाइब्रेरी में वापस आकर अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को देख सकते हैं. सुविधा के लिए आपके सेव किए गए सभी प्रोडक्ट्स और आपकी ट्राई-ऑन इमेज ऐप के भीतर एक ही जगह पर दिखाई देंगी.
यह भी पढ़ें- आ गया Samsung का बजट फोन Galaxy A08, 6 साल तक रहेगा नया, 6,000mAh बैटरी से लैस
सेलिब्रिटीज के लुक को करें सीधे कॉपी
इसके अलावा शॉपिंग को और भी आसान बनाने के लिए ChatGPT कई दूसरे काम भी कर सकता है. आप ChatGPT को अपनी पसंद का स्टाइल या लुक बता सकते हैं. जिसके बाद एआई चैटबॉट आपके पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए जरूरी कपड़ों को इंटरनेट से खोजकर आपके सामने रख देगा. आप अपनी किसी पसंदीदा सेलिब्रिटी के कपड़ों की फोटो अपलोड करके ChatGPT से पूछ सकते हैं कि वैसे ही कपड़े ऑनलाइन कहां से खरीदे जा सकते हैं.
फिर ChatGPT उन कपड़ों को पहचानकर आपको सीधे उनके शॉपिंग लिंक्स उपलब्ध करा देगा. आपको बता दें कि OpenAI का ये नया फीचर काफी हद तक उस टेक्नोलॉजी जैसा ही है जिसे Google ने साल 2025 में अपने सर्च इंजन में पेश किया था. ये यूजर्स को खुद की फोटो अपलोड करके कपड़े ट्राई करने की सुविधा देती है.
प्राइवेसी और सुरक्षा का रखें ध्यान
नए फीचर्स का इस्तेमाल करते समय यूजर्स को अपनी फोटो की सेफ्टी को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. बाय डिफॉल्ट, पर्सनल अकाउंट से अपलोड की जाने वाली फोटोज का इस्तेमाल OpenAI अपने एआई मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए कर सकता है. हालांकि, आप सेटिंग्स में जाकर इसे बंद (opt out) कर सकते हैं. फिलहाल में ये फीचर्स सभी ChatGPT यूजर्स के लिए रोलआउट किए जा रहे हैं. ऐप में जाकर आप इसको ट्राई करके देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- अब आपकी जगह AI देगा नौकरी का इंटरव्यू! ये मॉडल वीडियो कॉल पर करता है बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं