विज्ञापन

बारिश से रद्द हुआ भारत-अफगानिस्तान मैच, जानें कैसे इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची, क्या है एशियन गेम्स का नियम

भारत बनाम अफगानिस्तान एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट क्वार्टरफाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा था और मैच रद्द होने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.

बारिश से रद्द हुआ भारत-अफगानिस्तान मैच, जानें कैसे इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची, क्या है एशियन गेम्स का नियम
एशियन गेम्स 2026 भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा था और अब भारत-अफगानिस्तान मैच बारिश से रद्द हो चुका है. नागोया और निशिन इलाके में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने भी मैच के दिन भारी बारिश की आशंका जताई थी. ऐसे में मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया तो सेमीफाइनल में भारत कैसे पहुंचा तो आपको बता दें की मौजूदा नियमों के मुताबिक एशियन गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिता में रिजर्व डे नहीं है. ऐसे में यदि भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश के चलते बिना नतीजे के खत्म होता है या एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकती, तो आईसीसी टी20 रैंकिंग में बेहतर स्थान वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा.

यही नियम 2023 एशियन गेम्स में भी लागू था. उस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया था और बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत को स्वर्ण पदक दिया गया था.

इस बार भी भारत को नियम का फायदा मिल सकता है. आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत नंबर-1 टीम है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर मौजूद है. इसलिए मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला तो भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया.

इससे पहले मौसम रिपोर्ट के अनुसार मैच के दिन सुबह से शाम तक बारिश की संभावना बनी हुई थी. सुबह 9 बजे के आसपास बारिश की संभावना 70 प्रतिशत तक बताई गई थी, जबकि दोपहर में भी 40 से 60 प्रतिशत के बीच वर्षा की आशंका जताई गई थी. यही वजह है कि क्वार्टरफाइनल पर संकट के बादल मंडराने की बात हो रही थी.

भारत की अगुआई श्रेयस अय्यर कर रहे हैं और टीम को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. भारत अब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब 1 अक्टूबर को टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com