विज्ञापन

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हो Ban! इस पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के CEO ने की मांग

Pinterest CEO ने सोशल मीडिया को 'इतिहास का सबसे बड़ा सोशल एक्सपेरिमेंट' बताया. उनका कहना है कि इसका असर अब साफ दिखने लगा है.

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हो Ban! इस पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के CEO ने की मांग

Pinterest के CEO Bill Ready ने दुनियाभर की सरकारों से अपील की है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया जाए. उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर नहीं बनाए गए हैं, बल्कि उनका मुख्य फोकस यूजर्स को ज्यादा समय तक ऐप पर बनाए रखना है.

Bill Ready के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा समय तक स्क्रीन पर बने रहें. यह आदत धीरे-धीरे लत में बदल जाती है. उन्होंने बताया कि इससे बच्चों में एंग्जायटी (घबराहट), डिप्रेशन और ध्यान कम होने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. बच्चे पढ़ाई या दूसरे कामों पर फोकस नहीं कर पाते, क्योंकि उनका ध्यान बार-बार मोबाइल की तरफ चला जाता है.

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अजनबियों से संपर्क का खतरा रहता है और बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय अभी तक नहीं किए गए हैं.

Pinterest CEO ने सोशल मीडिया को 'इतिहास का सबसे बड़ा सोशल एक्सपेरिमेंट' बताया. उनका कहना है कि इसका असर अब साफ दिखने लगा है. आज के समय में क्लासरूम में पढ़ाई और मोबाइल स्क्रीन के बीच मुकाबला चल रहा है. बच्चे पढ़ाई से ज्यादा फोन में रुचि लेने लगे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया का बच्चों के दिमाग और व्यवहार पर लंबे समय में क्या असर पड़ेगा, यह अभी पूरी तरह समझा नहीं गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सरकारों से क्या मांग की गई?

Bill Ready ने सरकारों से कहा है कि वे उम्र के आधार पर सख्त नियम बनाएं, जैसे ड्राइविंग, शराब और स्मोकिंग के लिए होते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उदाहरण का जिक्र किया, जहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की पहल की गई है.

उनका मानना है कि सिर्फ कंपनियों के भरोसे यह समस्या हल नहीं होगी, इसलिए सरकारों को सख्त कदम उठाने होंगे और ऐप बनाने वाली कंपनियों के साथ-साथ मोबाइल सिस्टम को भी जिम्मेदार ठहराना होगा.

ये भी पढ़ें - AI से प्यार के चक्कर में लोग धीरे-धीरे 'AI साइकोसिस' का हो रहे हैं शिकार! जानिए क्या है ये

Bill Ready का कहना है कि बच्चों को पहले सही तरीके से विकसित होने का मौका मिलना चाहिए, उसके बाद ही उन्हें सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए. इसलिए उन्होंने बेहतर पैरेंटल कंट्रोल टूल्स और मजबूत नियम बनाने पर जोर दिया, ताकि बच्चे सुरक्षित रह सकें और सही उम्र में ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com