विज्ञापन

Apple का पहला Foldable iPhone का नाम होगा iPhone Ultra, कीमत 2 लाख से ज्यादा...जानिए क्या होंगे खास फीचर्स

Apple अपने फोल्डेबल iPhone में बुक-स्टाइल डिजाइन इस्तेमाल कर सकता है. यानी यह फोन किताब की तरह खुल और बंद होगा. 

Apple का पहला Foldable iPhone का नाम होगा iPhone Ultra, कीमत 2 लाख से ज्यादा...जानिए क्या होंगे खास फीचर्स
Apple अपने फोल्डेबल iPhone में बुक-स्टाइल डिजाइन इस्तेमाल कर सकता है.

Apple जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है. पिछले काफी समय से इंटरनेट पर इसे लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब नए लीक्स में दावा किया गया है कि कंपनी इस डिवाइस को iPhone Ultra नाम दे सकती है. अब तक लोग इसे iPhone Fold के नाम से जानते थे, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार Apple अपने इस प्रीमियम फोल्डेबल फोन को 'iPhone Ultra' ब्रांडिंग के साथ पेश कर सकती है. माना जा रहा है कि यह फोन सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Apple का अब तक का सबसे महंगा और सबसे एडवांस iPhone हो सकता है. iPhone Ultra दो शानदार रंगों में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें Silver White और Deep Indigo कलर ऑप्शन शामिल हो सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इस साल कई नए iPhone मॉडल लॉन्च कर सकता है. इनमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Ultra, iPhone Air, iPhone 18 और iPhone 18e जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं. हालांकि माना जा रहा है कि सितंबर में केवल Pro मॉडल्स और iPhone Ultra लॉन्च होंगे. बाकी मॉडल्स अगले साल की शुरुआत में आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह Apple का अब तक का सबसे बड़ा iPhone लाइनअप होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी ग्लोबल कीमत लगभग 2000 डॉलर हो सकती है. अगर Apple इसी कीमत पर फोन लॉन्च करता है, तो भारत में इसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसकी कीमत 2.25 लाख रुपये तक जा सकती है.

इसकी बड़ी वजह यह है कि यह फोन केवल चीन में तैयार किया जाएगा. यानी इसे भारत में लोकल मैन्युफैक्चर नहीं किया जाएगा, जिससे इसकी कीमत और बढ़ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

लीक्स के अनुसार Apple अपने फोल्डेबल iPhone में बुक-स्टाइल डिजाइन इस्तेमाल कर सकता है. यानी यह फोन किताब की तरह खुल और बंद होगा.  Apple इसमें Liquid Metal Hinge इस्तेमाल कर सकता है, जिससे फोन ज्यादा मजबूत और स्मूद तरीके से फोल्ड हो सकेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Ultra में 7.8 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले मिल सकती है. वहीं बाहर की स्क्रीन 5.5 इंच की हो सकती है. दोनों स्क्रीन में Samsung की M16 OLED टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होने की उम्मीद है. फोन बंद होने पर इसकी मोटाई लगभग 9.23mm हो सकती है, जिससे यह बाजार के सबसे पतले फोल्डेबल फोन्स में शामिल हो सकता है.

मिल रहा है Free में iPhone 17! ये अमेरिकन कंपनी दे रही फ्री iPhone, लेकिन इस बड़ी शर्त को पढ़ना न भूलें!

Face ID नहीं मिलेगा!

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस फोन में Apple का पॉपुलर Face ID फीचर नहीं मिल सकता. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें Side Mounted Touch ID दे सकती है. यानी फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में लगाया जा सकता है.

इसके अलावा फोन में iPhone Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 48MP का मुख्य कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है. फोन में Apple की नई A20 Pro चिप मिल सकती है, जो 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगी. फोन में 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है.

iPhone Ultra में 5400mAh से 5800mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है. यह किसी भी iPhone में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इसमें फिजिकल SIM ट्रे भी हटा सकता है और केवल eSIM सपोर्ट दे सकता है.  AI फीचर्स के लिए इसमें iOS 27 के साथ नया Siri असिस्टेंट भी देखने को मिल सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com