विज्ञापन

भारत से सस्ता दुबई में मिल रहा iPhone Duo, 'फ्री' में हो जाएगा आना-जाना और रहना

Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भारत में 2,99,900 रुपये में मिल रहा है. हालांकि, इसकी कीमत 4,49,900 रुपये तक जाती है. जबकि दुबई (UAE) में ये करीब 80 हजार सस्ता मिल रहा है.

भारत से सस्ता दुबई में मिल रहा iPhone Duo, 'फ्री' में हो जाएगा आना-जाना और रहना

Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo आखिरकार लॉन्च हो चुका है. iPhone Duo ने Apple फैन्स को काफी सरप्राइज किया है. इसके डिस्प्ले की कंपनी तारीफ कर रही है. फोन का एक्सपीरियंस भी वीडियो में देखने में शानदार लग रहा है. लेकिन, इसकी कीमत ने कई लोगों का दिल तोड़ दिया है. 

भारत में iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 3,24,900 रुपये खर्च करने होंगे. जबकि इसका 1TB स्टोरेज की कीमत 3,24,900 रुपये रखी गई है. लेकिन, iPhone Duo का टॉप मॉडल काफी ज्यादा महंगा है. इसमें 2TB का स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है. भारत में इस कीमत पर आने वाला ये सबसे महंगा फोल्डेबल स्मार्टफोन बन गया है.

Samsung और Pixel फोल्ड से भी महंगा

बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Fold 8 Ultra की कीमत 1,99,999 रुपये है. जबकि Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,86,999 रुपये है. यानी नया iPhone Duo खरीदने के लिए आपको कम से कम 3 लाख रुपये खर्च करने होंगे. लेकिन, अगर आप iPhone Duo लेना चाहते हैं तो आप कम कीमत पर भी इसको खरीद सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको दुबई जाना होगा. अब आपको लग रहा होगा, ऐसे में तो खर्च ज्यादा बढ़ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है.

UAE में कीमत कम

UAE में iPhone Duo की कीमत AED 8,499 (लगभग 2.20 लाख रुपये) है. यानी भारत के मुकाबले ये करीब 80 हजार रुपये सस्ता है. इसकी मुख्य वजह है कि यूएई में सिर्फ 5% VAT लगता है और कोई इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगती है. यानी ऐपल की तरफ से कोई स्पेशल ऑफर नहीं दिया जाता है. अब बात कर लेते हैं आपको दुबई से ये फोन मंगवाना सस्ता क्यों पड़ेगा.

फ्लाइट की बात करें तो दुबई के लिए आप 20 से 25 हजार रुपये में राउंड ट्रिप की टिकट ले सकते हैं. ऐसे में 2.20 लाख रुपये और 25 हजार रुपये फ्लाइट के भी ऐड कर दें तो कीमत 2.45 लाख रुपये होती है. अब बात खाने और ठहरने की. जिसके लिए अभी भी आपके पास काफी बैलेंस बचा हुआ है. ऐसे में कोई शख्स नई दिल्ली से दुबई जाकर iPhone Duo खरीद कर वापस आता है तो भी उसके लिए ये डील काफी जबरदस्त और सस्ती है. फोन खरीदने के साथ दुबई की ट्रिप भी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- iPhone Duo भारत में लॉन्च, 4.5 लाख रुपये तक है कीमत, जानें खासियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple, IPhone Duo, IPhone Duo India Price, IPhone Duo Price, IPhone 18 Pro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com