- बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से देश के कुछ राज्यों नें भारी बारिश हो सकती है
- मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, ओडिशा, बंगाल समेत 25 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है
- 10 से 13 सितंबर के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है
देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं तेज धूप तो कहीं अचानक बारिश हो रही है. मॉनसून फिर से एक्टिव होने लगा है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 10 से 12 सितंबर के बीच पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. IMD ने बारिश को लेकर पहले ही आगाह कर दिया है, आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल देखें ताजा अपडेट.
बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है. कई राज्यों में हल्की तो कई राज्यों में भारी से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 10 से 11 सितंबर के बीच ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभवना है. इसका असर पूर्वी और मध्य भारत के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है. IMD ने गुरुवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, ओडिशा और बंगाल समेत देशभर के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी जारी की है.
Weather Systems, Forecast and Warnings:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 9, 2026
❖ The western end of monsoon trough is north of its normal position and eastern end is near its normal position at mean sea level.
❖ An upper air cyclonic circulation lay over north Bay of Bengal & adjoining Bangladesh coast in lower &… pic.twitter.com/M6tfScPD8p
कहां होगी बहुत भारी बारिश?
10 सितंबर को ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वहीं 10,11 सितंबर के दौरान पश्चिम बंगाल, 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़, 11 सितंबर को आंध्र प्रदेश, 10 से 3 सितंबर तक तेलंगाना, 11 और 12 सितंबर तक मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 से 14 सितंबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि आज बारिश के आसार थो़ड़े कम ही हैं. 11 और 12 सितंबर के लिए बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

यूपी में आज कहां होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर आज छिटपुट बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर आंधी-तूफान की आशंका जताई है.कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है. हालांकि आज राज्य के मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

PTI फोटो.
आज बिहार में कहां होगी बारिश?
बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. आज भी राज्य के कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.गंगा समेत राज्य की 8 नदियां उफान पर हैं. वहीं 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति है. कोसी, गंडक और घाघरा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
ये Video भी देखें:|Lucknow Murder Case: र के छपरा में माही नदी पर बना बांध टूटा, 11 पंचायतों के हजारों लोग प्रभावित| TOP NEWS
ये भी पढे़ं-राजस्थान में बारिश को लेकर नई भविष्यवाणी, 12 सितंबर से होगी झमाझम बरसात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं