Apple के नए iPhone लॉन्च हो गए हैं. लेकिन कंपनी के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि नए iPhone लॉन्च के साथ पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है. अब iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये से बढ़कर 99,900 रुपये हो गई है. यानी बेस मॉडल के लिए आपको 17 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.
iPhone 17 के 512GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये से 22,000 रुपये (21.4%) बढ़कर 1,24,900 रुपये पर पहुंच गई है. जबकि iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है. आपको बता दें कि iPhone 17 Pro की लॉन्च कीमत 1,34,900 रुपये थी. यानी 22% की बढ़ोतरी के साथ नया मॉडल पेश किया गया है. iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है. ये iPhone 17 Pro Max के 1,49,900 रुपये के मुकाबले 20% अधिक है.
एक्सपर्ट के अनुसार, उम्मीद से ज्यादा हुई ये बढ़ोतरी आगामी त्योहारी सीजन में ग्राहकों की खरीदारी के पैटर्न को भी प्रभावित कर सकती है. कई लोग फेस्टिव सीजन के दौरान iPhone 17 खरीद सकते थे लेकिन अब फेस्टिव सेल में ग्राहक खरीदारी से बच सकते हैं.
iPhone Air की कीमतों में सबसे बड़ा उछाल
हाल ही में पेश किए गए iPhone Air के दामों में सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला है. इसका 256GB मॉडल अब 1,19,900 रुपये के बजाय 1,49,900 रुपये का हो गया है. यानी सीधे 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जबकि 512GB मॉडल 1,39,900 रुपये से 35 हजार रुपये बढ़कर 1,74,900 रुपये पर पहुंच गया है. सबसे बड़ी बढ़ोतरी 1TB iPhone Air पर हुई है. इसकी कीमत 1,59,900 रुपये से सीधे 2,24,900 रुपये हो गई है. यानी ये सीधे 65,000 रुपये महंगा हो गया है.
Can we take a brief moment to discuss the pure genius of this compact network and battery indicator on the iPhone Duo? pic.twitter.com/vnYw76eCTR
— Rohan Tandon (@lucidstarfield) September 9, 2026
पुराने मॉडल्स भी हुए महंगे
iPhone 17e: इसका 256GB वर्जन अब 64,900 रुपये के बजाय 79,900 रुपये का हो गया है. 512GB मॉडल 84,900 रुपये से बढ़कर 1,04,900 रुपये पर पहुंच गया है.
iPhone 16 (128GB): इसकी कीमत में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो 69,900 रुपये से बढ़कर अब 89,900 रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- iPhone Duo भारत में लॉन्च, 4.5 लाख रुपये तक है कीमत, जानें खासियत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं