Apple 9 सितंबर को iPhone 18 Series लॉन्च करने वाला है. कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इसके साथ पहली बार iPhone Fold भी उतार सकती है. लेकिन, इस लॉन्च इवेंट से पहले एक iPhone की कीमत काफी कम हो गई है. यानी अगर आप नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं तो अभी सही मौका हो सकता है. आप लगभग 58,500 रुपये तक की छूट के साथ इस iPhone पर पा सकते हैं.
हम बात कर रहे हैं कंपनी के पतले फोन iPhone Air की. iPhone Air इस समय भारी छूट के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलबध है. इस पर सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है. सीधी छूट के अलावा, इच्छुक खरीदार ज्यादा बचत के लिए चुनिंदा बैंक और कार्ड ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं.
Amazon पर मिल रही iPhone Air पर डील
Apple iPhone Air कंपनी का सबसे स्लिम डिवाइस है. कंपनी ने इसे 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि, ये स्मार्टफोन इस समय Amazon की आधिकारिक वेबसाइट पर केवल 97,900 रुपये में मिल रहा है. ये इसकी लॉन्च कीमत पर 22,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है.
iPhone 17 Pro vs iPhone Air file transfer speed comparison.
— Mukul Sharma (@stufflistings) September 29, 2025
Reference video file of around 11GB. pic.twitter.com/PM4smJeQQo
सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदारी करने वाले ग्राहक 4,000 रुपये की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं. जिससे इसकी नेट इफेक्टिव कीमत घटकर 93,900 रुपये रह जाती है. इसके अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है. इससे आप मात्र 3,442 रुपये प्रति माह में इसको अपने घर ला सकते हैं. साथ ही अगर आप पुराने फोन को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो आप 36,500 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर का फायदा ले सकते हैं. हालांकि, Exchange Value आपके पुराने डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी.
क्या आपको खरीदना चाहिए Apple iPhone Air?
अगर आप एक नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Apple का सबसे स्लिम मॉडल iPhone Air एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. ये स्मार्टफोन साल 2025 में लॉन्च किया गया था और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट व 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.5-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है.
डिवाइस में Apple का इन-हाउस A19 चिपसेट मिलता है. इसमें 12GB RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. ये स्मार्टफोन नए Siri AI को भी आसानी से रन कर सकता है. स्लिम डिजाइन के बावजूद, हैंडसेट में 3,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W वायर्ड चार्जिंग और 12W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरे की बात करें तो डिवाइस के बैक में 48MP का Fusion सेंसर मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 18MP का कैमरा दिया गया है.
Apple ने हाल ही में अपने Mac और अन्य डिवाइसेज की कीमतों में बढ़ोतरी की है. iPhone मॉडल्स के दाम बढ़ने की चर्चाएं भी काफी समय से चल रही हैं. इन सभी स्थितियों और मौजूदा डिस्काउंट को देखते हुए ये स्मार्टफोन एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित होता है.
ये भी पढ़ें- 50 हजार का टूथब्रश! ब्रश करते हुए फोन पर देखें मुंह के अंदर का नजारा, Dyson ने किया लॉन्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं