विज्ञापन

Apple iPhone 18 Pro के नए कलर्स लीक! Dark Cherry समेत 4 शानदार ऑप्शन, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

कलर के अलावा Apple iPhone 18 Pro के डिजाइन में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन कुछ छोटे-छोटे सुधार जरूर देखने को मिल सकते हैं.

Apple iPhone 18 Pro के नए कलर्स लीक! Dark Cherry समेत 4 शानदार ऑप्शन, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

Apple iPhone 18 Pro को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इसके नए कलर ऑप्शन्स का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, इस बार Apple अपने Pro मॉडल में एक बिल्कुल नया डार्क चैरी कलर ला सकता है, जो देखने में गहरे रेड यानी वाइन जैसे शेड में होगा. इसके अलावा हल्का नीला और ग्रे रंग के ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं. यह फोन 2026 के अंत तक लॉन्च होगा और इसके साथ Apple एक फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सबसे खास नया कलर

इस बार सबसे बड़ा बदलाव Dark Cherry कलर को लेकर बताया जा रहा है. यह रंग पहले के ब्राइट रेड शेड्स से अलग होगा और ज्यादा प्रीमियम व गहरा लुक देगा. कहा जा रहा है कि यह नया रंग पिछले मॉडल Apple iPhone 17 Pro में दिए गए कॉसमिक ऑरेंज को रिप्लेस कर सकता है. इसके अलावा Apple एक लाइट ब्लू वेरिएंट पर भी काम कर रहा है, जो नॉन-प्रो मॉडल में देखे गए मिस्ट ब्लू जैसा हो सकता है. साथ ही डार्क ग्रे और सिल्वर कलर भी लाइनअप में बने रह सकते हैं, जिससे यूजर्स को क्लासिक ऑप्शन मिलते रहें.

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro के फीचर्स लीक, Android भी करने लगा कॉपी!

iPhone 18 Pro में खास

कलर के अलावा Apple iPhone 18 Pro के डिजाइन में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन कुछ छोटे-छोटे सुधार जरूर देखने को मिल सकते हैं. जैसे कि Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है, जिससे स्क्रीन का इस्तेमाल और बेहतर तरीके से किया जा सके. इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल और बैक ग्लास के बीच का गैप भी कम किया जा सकता है, जिससे फोन का लुक और ज्यादा स्मूद और प्रीमियम लगेगा.

फोल्डेबल iPhone की भी चर्चा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Apple अपने Pro मॉडल के साथ एक फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकता है. यह नया डिवाइस सिल्वर, व्हाइट और इंडिगो जैसे सिंपल कलर्स में आ सकता है. माना जा रहा है कि यह फोन खुलने पर काफी पतला होगा और इसमें ड्यूल रियर कैमरा के साथ दोनों स्क्रीन के लिए अलग-अलग फ्रंट कैमरा दिए जा सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com