विज्ञापन

iPhone 16 पर 4 तो iPhone 17 पर मिल रहा है 5 हजार का डिस्काउंट, Apple की ये स्पेशल सेल मिस न करें!

Apple 50th Anniversary Sale: यह सेल एक सीमित समय के लिए है, जिसमें ग्राहकों को iPhone, MacBook जैसे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा मिल रहा है.

iPhone 16 पर 4 तो iPhone 17 पर मिल रहा है 5 हजार का डिस्काउंट, Apple की ये स्पेशल सेल मिस न करें!

Apple ने अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर कंपनी ने भारत में भी ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स पेश किए गए हैं. यह सेल एक सीमित समय के लिए है, जिसमें ग्राहकों को iPhone, MacBook जैसे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा मिल रहा है. यहां जानिए इस लीमिटेड पीरियड ऑफर में क्या कितना सस्ता मिल रहा है.

iPhone 17 सीरीज़ पर डिस्काउंट

Apple की इस सेल में iPhone 17 सीरीज़ पर ऑफर्स मिल रहे हैं. iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 से घटकर ₹1,29,900 हो जाती है.

हालांकि iPhone 17 के बेस मॉडल पर Apple की वेबसाइट पर सीधा ऑफर नहीं है, लेकिन अन्य रिटेलर्स जैसे Vijay Sales इस पर बेहतर डील दे रहे हैं. वहां बैंक ऑफर्स के साथ कीमत और भी कम हो सकती है, जो बजट यूज़र्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

1 और MacBook Pro पर ऑफर्स

इस सेल में Apple के नए M5 चिप वाले लैपटॉप्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. MacBook Air पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है, जिससे 13-इंच मॉडल की कीमत ₹1,19,900 से घटकर ₹1,12,900 हो जाती है. यह ऑफर ICICI Bank, Axis Bank और American Express कार्ड से पेमेंट करने पर मिलता है.

वहीं, MacBook Pro पर इससे भी ज्यादा यानी ₹10,000 तक का कैशबैक दिया जा रहा है. 14-इंच मॉडल की कीमत ₹1,89,900 से घटकर ₹1,79,900 हो जाती है, जबकि 16-इंच मॉडल ₹2,99,900 से घटकर ₹2,89,900 में मिल रहा है. हालांकि ये अभी भी प्रीमियम डिवाइस हैं, लेकिन डिस्काउंट के कारण अपग्रेड करना थोड़ा आसान हो जाता है.

iPhone 16 और Apple Watch पर ऑफर

इस सेल में iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर ₹4,000 का कैशबैक मिल रहा है. इसके अलावा Apple Watch Series 11 पर ₹4,000 और Apple Watch SE 3 पर ₹2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है. ऑडियो प्रोडक्ट्स जैसे AirPods Pro (3rd Gen) और AirPods 4 पर भी ₹1,000 तक का कैशबैक दिया जा रहा है.

iPad पर ऑफर

Apple ने iPad यूज़र्स को भी इस सेल में शामिल किया है. iPad Air (11-इंच और 13-इंच) मॉडल्स पर ₹4,000 तक का कैशबैक मिल रहा है. वहीं, स्टैंडर्ड iPad और iPad mini पर ₹3,000 तक की छूट दी जा रही है. इससे टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों को भी अच्छा फायदा मिल सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com