Airtel ने एक नया कमाल का AI फीचर लॉन्च किया है, जिसे जानने के बाद वो लोग खुश हो जाएंगे जो स्पैम कॉल्स और मैसेज से परेशान रहते हैं. Airtel का यह फीचर से उन कॉल्स को पहचानने की कोशिश करता है जो पहले से पहचाने गए स्कैम तरीकों जैसे किसी अधिकारी या बैंक कर्मचारी बनकर बात करना या जल्दी निर्णय लेने का दबाव बनाना जैसा स्कैम अपनाते हों. Airtel का ये फीचर खास OTP से जुड़े स्कैम पर भी काफी काम करता है.

आजकल OTP यानी वन-टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, लॉगिन और डिजिटल वेरिफिकेशन जैसी रोजमर्रा की सेवाओं में होता है. यही वजह है कि ठग अब OTP को निशाना बना रहे हैं. अक्सर धोखेबाज खुद को बैंक अधिकारी, डिलीवरी एजेंट या कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर लोगों को भरोसे में ले लेते हैं. फिर कहते हैं कि समस्या सुलझाने, पार्सल डिलीवर करने या ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए OTP शेयर करना जरूरी है. जैसे ही व्यक्ति OTP बता देता है, ठग उसके बैंक खाते या पेमेंट ऐप तक तुरंत पहुंच बना सकते हैं.
Airtel का मानना है कि भले ही स्पैम फिल्टर और खतरनाक लिंक ब्लॉक करने वाली तकनीक ने कुछ प्रकार की धोखाधड़ी को कम किया है, लेकिन इंसानी भरोसे का फायदा उठाना अभी भी बड़ी कमजोरी है.
Airtel का AI-पावर्ड OTP प्रोटेक्शन फीचर फिलहाल हरियाणा में शुरू किया गया है. कंपनी का कहना है कि अगले दो हफ्तों में इसे पूरे भारत में Airtel के सभी ग्राहकों के लिए लागू कर दिया जाएगा.
सबसे खास बात यह है कि यह फीचर नेटवर्क स्तर पर काम करता है. इसका मतलब है कि यूजर को कोई अलग ऐप इंस्टॉल करने या फोन की सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं है. सिस्टम अपने आप संदिग्ध कॉल्स को पहचानकर अलर्ट देगा.
कुल मिलाकर, यह नई तकनीक OTP से जुड़े बढ़ते स्कैम को रोकने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं