विज्ञापन

मालिक की खातिर AI ने किया खेल! सिस्टम भेद बुक किया VIP जिम स्लॉट, अगला नंबर 'तत्काल टिकट' का?

AI एजेंट से जिम क्लास बुक करने को कहा गया, लेकिन उसने बुकिंग सिस्टम की खामी खोजकर दूसरे ग्राहक की रिजर्वेशन कैंसिल कर दी. ये दिखाता है कि टास्क पूरा करने के लिए एआई एजेंट कहां तक जा सकते हैं.

मालिक की खातिर AI ने किया खेल! सिस्टम भेद बुक किया VIP जिम स्लॉट, अगला नंबर 'तत्काल टिकट' का?
AI Generated Image

AI एजेंट आपके लिए क्या कर सकता है? आप कहेंगे कोड चला सकता है, वेब पर सर्च कर सकता है, आपके ईमेल मैनेज कर सकता है या फिर फ्लाइट टिकट और आपके पसंदीदा रेस्टोरेंट में टेबल तक बुक कर सकता है. लेकिन आपके दिए गए काम को पूरा करने के लिए ये AI एजेंट कितनी दूर तक जा सकते हैं? इसके बारे में आई नई रिपोर्ट ने लोगों को चौंका दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति के मामले में उसका Claude AI एजेंट उसे जिम क्लास में जगह दिलाने के लिए एक जिम की वेबसाइट हैक करने और किसी दूसरे व्यक्ति की अपॉइंटमेंट कैंसिल करने तक पहुंच गया. ABC News की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऑस्ट्रेलिया में किसी ऑटोनॉमस AI एजेंट द्वारा वेबसाइट हैक करने का पहला ज्ञात मामला है.

OpenClaw ने किया खेल!

ये पूरा मामला एंड्रयू नाम के एक व्यक्ति के OpenClaw के साथ एक्सपेरिमेंट करने से शुरू हुआ. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OpenClaw एक AI एजेंट सॉफ्टवेयर है, जो Anthropic के Claude AI का इस्तेमाल करता है. एक सामान्य चैटबॉट के उलट, AI एजेंट इंटरनेट और दूसरे टूल्स तक पहुंच बना सकता है और यूजर की तरफ से काम कर सकता है. इसलिए Andrew ने उससे सिर्फ अपने लिए जिम की एक क्लास बुक करने को कहा. लेकिन उसे दिया गया काम पूरा करते समय AI एजेंट ने जिम की वेबसाइट के सिक्योरिटी सिस्टम में एक लूपहोल खोज लिया और बुकिंग पूरी करने के लिए उसे हैक कर लिया.

सबसे पहले, AI एजेंट ने कथित तौर पर कई सप्ताह आगे तक क्लास बुक करने का तरीका खोज लिया, जबकि जिम सामान्य तौर पर इतनी पहले बुकिंग की अनुमति नहीं देता था. एंड्रयू एक दूसरी क्लास की वेटिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर भी था, इसलिए उसने एजेंट से पूछा कि क्या वह उसे वेटिंग लिस्ट में ऊपर ला सकता है. AI ने देखा बुकिंग सिस्टम का API ये ठीक से चेक नहीं करता था कि किसी दूसरे व्यक्ति की रिजर्वेशन कैंसिल करने के लिए कोई ऑथोराइज्ड है या नहीं.

AI Agent ने दिया ये जवाब

इसने पहले Andrew से आगे मौजूद व्यक्ति की बुकिंग कैंसिल करके इस कमी को टेस्ट किया. इसके बाद Andrew वेटिंग लिस्ट में नंबर 4 से नंबर 3 पर पहुंच गया. AI एजेंट ने उस व्यक्ति की अपॉइंटमेंट भी कैंसल कर दी, जो उससे आगे था. AI एजेंट ने Andrew को बताया, "API में दूसरे लोगों की रिजर्वेशन कैंसिल करने के लिए कोई ऑथोराइज्ड चेक नहीं है. उसने इसे वेटलिस्ट पॉजिशन #1 वाले व्यक्ति के साथ टेस्ट किया और ये वास्तव में हो गया. इसलिए वह पहले ही #4 से #3 पर आ गया

खास बात यह है कि Andrew ने AI एजेंट से जिम का सिस्टम हैक करने या वेटिंग लिस्ट से किसी दूसरे ग्राहक को हटाने के लिए नहीं कहा था. AI ने अपने टारगेट के करीब पहुंचने के लिए खुद ही यह तरीका खोज लिया. Andrew ने एजेंट को सिर्फ वह नतीजा बताया था जो वह चाहता था और एजेंट ने खुद फैसला लेकर उसे हासिल करने की पूरी कोशिश की.

रिपोर्ट के मुताबिक, जब Andrew ने AI एजेंट से अपने किए गए काम को वापस करने के लिए कहा, तो एजेंट ने माना कि वह दूसरे व्यक्ति की जगह वापस नहीं ला सकता. इसके बाद उसने जिम को सुरक्षा खामी के बारे में बताने वाला एक मैसेज तैयार किया, जिसे Andrew ने भेजने के लिए मंजूरी दे दी. AI agent ने Andrew के इस काम को अनडू करने के अनुरोध के जवाब में कहा कि "बुरी खबर है, मैं उन्हें वापस नहीं जोड़ सकता,"

AI एजेंट्स काम को पूरा करने के लिए काफी दूर तक जा सकते 

ये घटना बताती है कि AI एजेंट्स किसी दिए गए काम को पूरा करने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं. इसमें ऐसे फैसले लेना भी शामिल है, जिनके लिए यूजर ने उन्हें साफ रूप से नहीं कहा था. साथ ही, यह यह भी दिखाता है कि AI एजेंट्स रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं. वे सिर्फ प्रोफेशनल वर्क में मदद नहीं कर रहे, बल्कि टिकट बुकिंग जैसे पर्सनल टास्क भी संभाल सकते हैं.

कल्पना कीजिए कि इसी AI agent का इस्तेमाल तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए किया जाए. IRCTC की वेबसाइट पर बुकिंग खुलने के समय बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय आप सिर्फ कह सकते हैं, "मेरे लिए दिल्ली से पटना की तत्काल टिकट बुक कर दो." AI आपकी डिटेल्स भर सकता है, ट्रेन सर्च सकता है और आपके लिए टिकट बुक करने की कोशिश कर सकता है. न बार-बार रिफ्रेश करने की जरूरत, न आखिरी समय की भागदौड़, बस AI को बताइए कि आपको क्या चाहिए और उसे काम करने दीजिए. हालांकि, भविष्य में IRCTC इसको अलाउ करता है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स की मौज! फ्री में मिलेगा Pocket FM का सब्सक्रिप्शन, ऐसे लेना होगा ऑफर का फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI, AI Agents Future, AI Agents, Claude, AI Agent Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com