विज्ञापन
This Article is From May 28, 2015

वर्ल्ड नंबर 1 सायना नेहवाल का जलवा बरक़रार, ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचीं

वर्ल्ड नंबर 1 सायना नेहवाल का जलवा बरक़रार, ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचीं
साइना नेहवाल की फाइल फोटो
नई दिल्‍ली: वर्ल्ड नंबर 1 हैदराबादी बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में सायना ने चीन की सुन यू को तीन गेम में 21-19, 19-21, 21-14 से हरा दिया। क्वार्टर फ़ाइनल में सायना की टक्कर चीन की ही शिज़िएन वैंग से होगी। अगले मैच में भी पलड़ा सायना का ही भारी माना जा रहा है। शिज़िएन वैंग के ख़िलाफ़ अबतक हुए 11 मुक़ाबलों में सायना ने 6 मैच अपने नाम किए हैं जबकि चीनी खिलाड़ी के नाम 5 मुक़ाबले रहे हैं।

लगातार चीनी खिलाड़ियों को पछाड़तीं सायना नेहवाल नई वर्ल्ड रैंकिंग में भी नंबर 1 पर कायम हैं। पहली दस खिलाड़ियों की लिस्ट में चीन के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। हैदराबाद की ही पीवी सिंधु 12वें से 14वें नंबर पर ख़िसक गई हैं।

पुरुष सिंगल्स में चौथे नंबर पर बरक़ार किदाम्बि श्रीकांत ऑस्ट्रेलियन ओपन में दूसरे राउंड का मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। श्रीकांत को चीन के टियान होउवेई ने 18-21, 21-17, 21-13 से हरा दिया। पुरुष सिंगल्स की वर्ल्ड रैंकिंग में एचएस प्रणॉय पंद्रहवें से चौदहवें और पी कश्यप तेरहवें से बारहवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सायना नेहवाल, वर्ल्ड नंबर 1, ऑस्ट्रेलियन ओपन, क्वार्टर फ़ाइनल, सुन यू, World Number One, Saina Nehwal, Australian Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com