विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2026

Rain Alert: 3 दिन फिर बारिश, आंधी और ओले गिरेंगे... दिल्ली एनसीआर से यूपी, पंजाब-राजस्थान तक बदलेगा मौसम

Rain Alert Today: दिल्ली में फिर तीन दिन बारिश होने के आसार हैं. आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. ओले गिरने का अलर्ट है.

Rain Alert: 3 दिन फिर बारिश, आंधी और ओले गिरेंगे... दिल्ली एनसीआर से यूपी, पंजाब-राजस्थान तक बदलेगा मौसम
Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में फिर बारिश
  • दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में 2 से 5 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
  • 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली और आसपास के राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि, गरज चमक और तेज हवाओं का अनुमान है
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में 3 से 7 अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी और आंधी की संभावना बनी हुई है
नई दिल्ली:

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे उत्तर भारत में दो दिन के ब्रेक के बाद आज से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है. बादलों ने आसमान को ढंक लिया है और तेज हवाएं चल रही हैं. धुंध के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं. दरअसल, उत्तर पश्चिम भारत में 3-4 अप्रैल और फिर 7 अप्रैल को बेहद सक्रिय पश्चिम विक्षोभ की स्थिति बन रही रहै. इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश राजस्थान तक बारिश होने के आसार हैं.

कश्मीर घाटी में भारी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं देश में कई स्थानों पर ओले गिरने की भी चेतावनी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 से 5 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं. इसका असर 3 और 4 अप्रैल को उत्तर भारत में पड़ने की आशंका है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक एक हफ्ते तक अलग-अलग दिनों ेमें बारिश, ओले गिरने के साथ तेज आंधी चलने जैसे हालात बनेंगे. किसानों को बिजली गिरने के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत में कब-कहां बारिश 

  • हिमाचल प्रदेश औऱ जम्मू-कश्मीर में 3-4 और 7 अप्रैल को बारिश के आसार
  • दिल्ली एनसीआर में 3 और 4 अप्रैल को बारिश
  • उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश, आंधी
  • पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-4 अप्रैल को
  • वेस्ट यूपी में 3-5 अप्रैल और पूर्वी यूपी में 4-5 अप्रैल को बारिश
  • पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश का दौर
  • पश्चिमी राजस्थान 2-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश, बिजली, ओले गिरने के आसार

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 3 अप्रैल को 3 अप्रैल को बादल छाये रहने के बीच बारिश होने, बादलों की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. 4 अप्रैल को एक से दो दौर में हल्की बारिश होने का अलर्ट है. साथ ही 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा होगा. 5 अप्रैल को हल्की से तेज बारिश होने अनुमान जताया गया है. वहीं दोपहर से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

    दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर

    दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से लेकर समूचे उत्तर भारत में मार्च के महीने के आखिरी 10 दिनों में 5-6 दिन बारिश का दौर देखने को मिला है. लगातार पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है. हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है. हिमालय क्षेत्र में लगातार पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं. इस कारण मार्च के महीने में भी उत्तराखंड, हिमाचल औऱ जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बर्फबारी भी हो रही है. 

    Weather Today

    Weather Today

    हिमाचल प्रदेश से राजस्थान तक मौसम 

    मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम स्तर पर बारिश, बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में 3-4 और 7 अप्रैल को बारिश, बर्फबारी, बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की संभावना है. उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को फिर से बारिश आने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4-5 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6-7 अफ्रैल को और पश्चिमी राजस्थान में 2-4 और 6-7 अप्रैल को मध्यम बारिश, बिजली गिरने के साथ आंधी आने की आशंका है. 

    Delhi Weather

    Delhi Weather

    पूर्वोत्तर भारत का मौसम

    पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल के पहले हफ्ते में मौसम बदलेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 2 अप्रैल को गरज, बिजली की चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में 4-5 अप्रैल को, असम और मेघायल में 3-5 अप्रैल को और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 3 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में 5-7 अप्रैल को भी बरसात के आसार हैं. 

    आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में अगले 5 दिनों के दौरान, केरल-माहे में 3 से 5 अप्रैल के बीच, रायलसीमा में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Rain Alert, Delhi Weather News, Weather News Today, Weather Today, Weather Update
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com