विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

वर्ल्ड जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप: रेपेचेज राउंड में देव गुलिया ने कांस्य पदक जीता

पुरुषों के 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में गुलिया ने बीती रात कांस्य पदक के प्लेऑफ में जापान के यामासाकी याजुरो को 8-5 से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया.

वर्ल्ड जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप: रेपेचेज राउंड में देव गुलिया ने कांस्य पदक जीता
प्रतीकात्मक फोटो.
  • वर्ल्ड जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय अभियान की अच्छी शुरुआत
  • देव गुलिया ने रेपेचेज राउंड में स्टुअर्ट ब्रिजवाटर को मात दी
  • भारतीय पहलवान रविंदर कांस्य पदक मुकाबले में हार गए
नई दिल्ली: फिनलैंड के टैम्पेरे में चल रही वर्ल्ड जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. पहले ही दिन भारत के वीर देव गुलिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया. पुरुषों के 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में गुलिया ने बीती रात कांस्य पदक के प्लेऑफ में जापान के यामासाकी याजुरो को 8-5 से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया. गुलिया ने क्वार्टरफाइनल में हारने के बावजूद कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में प्रवेश कर लिया था, क्योंकि अंतिम आठ चरण का उनका प्रतिद्वंद्वी उज्बेकिस्तान का इसा शापिएव 74 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गया था. 

यह भी पढ़ें : एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप : भारत को एक स्वर्ण सहित मिले 10 पदक

गुलिया ने जर्मनी के जोहान क्रिस्टोफ स्टेनफोर्थ को 6-2 से हराया. हालांकि वह क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान के पहलवान से 0-11 से पराजित हो गए थे. याापिएव के स्वर्ण पदक राउंड में पहुंचने से गुलिया को एक और मौका मिल गया. इसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और रेपेचेज बाउट में कनाडा के टाई स्टुअर्ट ब्रिजवाटर को 5-0 से मात दी.

यह भी पढ़ें : योगेश्वर का पदक गोल्‍ड में नहीं बदलेगा, विश्व संस्था ने लंदन खेलों के विजेता को पाक साफ बताया

वीडियो देखें : योगेश्वर दत्त ने कुश्ती में जीता कांसा



रविंदर को निराशा
एक अन्य भारतीय पहलवान रविंदर ने भी पुरुषों की 60 किग्रा फ्रीस्टाइल के कांस्य पदक दौर में प्रवेश किया था. हालांकि वह जापान के हिरोमु साकाकी से 6-9 से हार गए.

(इनपुट भाषा )
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Junior Wrestling Championship, Dev Gulia, Uzbekistan, India, Ravindra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com