भारतीय महिला हॉकी टीम (फाइल फोटो)
- फाइनल मुकाबला शनिवार को चीन के साथ ही होगा
- 4 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है भारतीय टीम ने
- अंतिम लीग मैच में टीम इंडिया चीन से 2-3 से हार गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिंगापुर:
भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को अपने अंतिम राउंड रॉबिन मुकाबले में चीन के हाथों 2-3 से हार गई, लेकिन उसने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है. सिंगापुर में 29 अक्टूबर से शुरू हुए टूर्नामेंट में अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से दो में जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर शामिल भारतीय टीम का खिताबी मुकाबला शनिवार को एक बार फिर चीन के साथ ही होगा.
इस मैच में चीन के लिए चेन यांग ने 35वें, गो क्यो 51वें और ओउ शिजिया ने 58वें मिनट में गोल किया, जबकि भारत के लिए पूनम रानी ने 52वें पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि कप्तान वंदना कटारिया ने 55वें मिनट में फील्ड गोल दागा.
चीन ने एक समय में भारत पर 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन पूनम और वंदना के गोलों की मदद से भारत ने वापसी करते हुए 2-2 की बराबरी की. हालांकि, 58वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए चीन ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.
चीन ने अब तक खेले गए अपने चार में से तीन मैचों में जीते, लेकिन जापान के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा. भारत ने दक्षिण कोरिया और मलेशिया पर जीत हासिल की थी, जबकि जापान के साथ उसका मुकाबला बराबरी पर रहा.
चीन और भारत शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में जीत हासिल कर पहली बार इस खिताब को अपने नाम करने का प्रयास करेंगे. इससे पहले, दक्षिण कोरिया ने इस पर दो बार और जापान ने एक बार कब्जा जमाया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महिला हॉकी, भारतीय महिला हॉकी, एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी, भारत Vs चीन, India Vs China, China Hockey, Women Hockey, Indian Women Hockey Team, Asian Champions Trophy, Hockey