विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2017

विंबलडन 2017 : विल्फ्रेड सोंगा की पहले दौर में जीत, ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस बाहर

फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विबंलडन की शुरुआत जीत के साथ की है. उन्होंने सोमवार को पहले दौर के मैच में ब्रिटेन के खिलाड़ी को मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है.

विंबलडन 2017 : विल्फ्रेड सोंगा की पहले दौर में जीत, ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस बाहर
फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ने ब्रिटेन के खिलाड़ी को हराया (फाइल फोटो)
  • साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन की सोमवार को शुरुआत हो गई है
  • सोंगा ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है
  • ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस को हार का सामना करना पड़ा
लंदन: फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विबंलडन की शुरुआत जीत के साथ की है. उन्होंने सोमवार को पहले दौर के मैच में ब्रिटेन के खिलाड़ी को मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस पहले दौर का मुकाबला पूरा नहीं कर पाए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

सोंगा ने ब्रिटेन के कैमरून नूरी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी. यह मुकाबला एक घंटे 22 मिनट तक चला.

वहीं किर्गियोस फ्रांस के पीयरे ह्यूज हेर्बट के साथ मुकाबला पूरा नहीं कर पाए. हालांकि जब खेल रुके तब हेबर्ट 6-3, 6-4 से आगे थे. यह मैच 58 मिनट ही चला.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jo-Wilfried Tsonga, Wimbledon, Wimbledon 2017, Nick Kyrgios
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com