विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की विंबलडन डायरी, 21 साल बाद लारा दत्ता से मिलीं, पापा निक जोनस के नक्शेकदम पर चलीं बेटी मालती

प्रियंका चोपड़ा ने विंबलडन डायरी फैंस के साथ शेयर की, जिसमें वह 21 साल बाद लारा दत्ता से मुलाकात करती हुईं नजर आ रही हैं.  

प्रियंका चोपड़ा की विंबलडन डायरी, 21 साल बाद लारा दत्ता से मिलीं, पापा निक जोनस के नक्शेकदम पर चलीं बेटी मालती
प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ शेयर किए वीडियो
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में आयोजित विंबलडन चैंपियनशिप के दौरान अपनी फिल्म ‘अंदाज' की सह-कलाकार लारा दत्ता से मुलाकात की.
प्रियंका ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लारा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘अपनी दोस्त से मिलकर बहुत अच्छा लगा.'' विंबलडन के लिए प्रियंका ने सफेद रंग का परिधान पहना था, जबकि लारा नीले रंग के बटन वाले परिधान में नजर आईं. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पापा निक जोनस की तरह बेटी मालती मम्मी प्रियंका चोपड़ा के बालों में से पिन निकालती नजर आ रही हैं. 

पापा निक जोनस को किया कॉपी

कई इवेंट्स में हमने देखा कि निक जोनस वाइफ प्रियंका चोपड़ा के बालों से पिन निकालते और उनके हेयरस्टाइल को ठीक करने में मदद करते हुए नजर आते हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो में उनकी बेटी मालती मम्मी के बालों से पिन निकालती हुई नजर आईं. इसमें मालती की क्यूट आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

प्रियंका चोपड़ा अब निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी' में नजर आएंगी. इस फिल्म में महेश बाबू भी प्रमुख भूमिका में हैं. खबरों के अनुसार, वह हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली के साथ एक अन्य फिल्म में भी दिखाई देंगी. लारा दत्ता की हालिया फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और श्रेयस तलपड़े सहित कई कलाकार हैं. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के इस पॉपुलर शो की आवाज बने थे सोनू निगम, 90s में था नंबर वन, शक्तिमान के दौर में बनाई जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Wimbledon, Lara Dutta, Malti Marie, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com