मंगलवार को वेलिंग्टन में अभिषेक शर्मा के बल्ले से जो तूफान निकला उसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया, लेकिन उनके गुरु युवराज सिंह फिर भी खुश नहीं दिखे और उन्होंने इस बाए हाथ के बल्लेबाज को एक नया चैलेंज दिया. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कई लंबे छक्के और चौके जड़े. पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सामने 199 रनों का लक्ष्य था और अभिषेक के कोहराम से टीम इंडिया से सिर्फ 13.2 ओवरों में ही टीम को जीत दिला दी.
अभिषेक ने सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वह अपने मेंटर युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से बस थोड़ा सा चूक गए. युवराज ने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. अभिषेक ने इसके बाद अपना आक्रमण जारी रखा और 35 गेंदों में शतक पूरा किया. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और 9 चौके और 11 छक्कों के दम पर 113 रनों की पारी खेली. हालांकि, अभिषेक की इस पारी के बाद युवराज ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और इस रिकॉर्ड तक न पहुंच पाने के लिए अपने शिष्य की टांग खिंचाई की.
युवराज सिंह ने ट्वीट किया,"तुम अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाए अभिषेक. ऐसा लग रहा है जैसे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने घर के पिछले हिस्से में बल्लेबाजी कर रहे हों."
You still can't get 50 of 12 can you 😜 @OfficialAbhi04! Looks like two left handers batting in their backyard! #IndVsNZ
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 27, 2026
हालांकि, इसके बाद एक अन्य ट्वीट में युवराज ने अभिषेक के लिए कह कि वह भी 30-34 गेंदों में कभी शतक नहीं बना पाते. युवराज सिंह ने लिखा,"मैं 30 या 34 गेंदों में 100 रन नहीं बना सकता. बहुत बढ़िया खेले सर. शानदार पारी, और आपने सिंगल भी ले लिए. दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी का भी बेहतरीन प्रदर्शन. क्या जबरदस्त जोड़ी है. संजू सैमसन को सलाम, जो नंबर 3 पर एक सच्चे टीम प्लेयर की तरह खेले. शानदार गेंदबाजी."
And I can't make 100 of 30 or 34 balls 😜 Well played sir @OfficialAbhi04 ! Great innings aur apne single bhi le liye 🤷🏻♂️ Good stuff on the other end by #VaibhavSooryavanshi! Devastating combination! Hats off to @IamSanjuSamson, playing at no. 3 as a complete team man! Well-bowled by our bowlers to keep the score under 200! Great series win 👌 congratulations Team India 🇮🇳 #IndVSNZ @BCCI
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 27, 2026
अभिषेक मैच को फिनिश नहीं कर सके, लेकिन भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान, जब उनसे युवराज सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो अभिषेक ने माना कि मैदान पर जाकर हर गेंद पर शॉट मारना आसान नहीं होता. उन्होंने अपने मेंटर की उस तरह की क्रिकेट खेलने के लिए तारीफ की, जो वे अपने समय में खेलते थे. अभिषेक ने कहा कि अब उन्हें समझ आ रहा है कि पावर-हिटिंग कितनी मुश्किल होती है.
यह भी पढ़ें: अभिषेक के तूफानी शतक और वैभव की दमदार बल्लेबाजी के आगे बेबस हुआ न्यूजीलैंड, भारत ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का कोहराम, 35 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास, टूटा कोहली का विराट रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं