विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को मंगलवार को रूस के पीटर स्विडलेर ने नार्वे शतरंज 2013 में आसान ड्रॉ पर रोका जबकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रूस के सर्जेइ कर्जाकिन के विजय अभियान में नकेल कसी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सांदेस:
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को मंगलवार को रूस के पीटर स्विडलेर ने नार्वे शतरंज 2013 में आसान ड्रॉ पर रोका जबकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रूस के सर्जेइ कर्जाकिन के विजय अभियान में नकेल कसी।
पिछले दौर में अमेरिका के हिकारू नकामूरा से अप्रत्याशित पराजय झेलने वाले आनंद ने आज बेहतर खेल दिखाया।
वहीं, चार ड्रा खेल चुके कार्लसन ने कर्जाकिन के विजय अभियान को रोका। लगातार चार बाजियां जीत चुके कर्जाकिन की यह पहली हार थी।
पांचवें दौर के अन्य मुकाबलों में जोन एल हैमर ने चीन के वांग हाओ को हराया। नकामूरा ने पूर्व विश्व चैम्पियन बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव को ड्रॉ पर रोका जबकि अजरबैजान के तैमूर रादजाबोव ने आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन को हराया।
टूर्नामेंट के अब चार दौर बाकी है। कर्जाकिन अभी भी पांच में से चार अंक लेकर शीर्ष पर हैं। कार्लसन और नकामूरा उनसे एक अंक पीछे हैं। आरोनियन, आनंद, रादजाबोव और स्विडलेर ढाई अंक लेकर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। वांग हाओ और हैमर संयुक्ग्त नौवे स्थान पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्वनाथन आनंद, पीटर स्विडलर, नार्वे शतरंज 2013, Viswanathan Anand, Peter Svidler, Norway Chess Championship 2013