विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2019

24 दिसंबर: आज ही के दिन पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद को मिला था विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब

आज ही के दिन शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) विश्व शतरंज चैंपियन बने.

24 दिसंबर: आज ही के दिन पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद को मिला था विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब
शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद
  • आज ही के दिन पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद बने विश्व शतरंज चैंपियन
  • 1959 में आज के दिन अभिनेता अनिल कपूर का जन्म हुआ.
  • 1954 में आज के दिन दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की.
नई दिल्‍ली:

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वां दिन है और साल समाप्त होने में अभी सात दिन शेष हैं. शतरंज के खेल के माहिर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand), मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी, तमिल अभिनेता एवं राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का संबंध इस तारीख से हैं. 2014 में आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था.

देश दुनिया के इतिहास में 24 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1524: यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन.

1798: रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर.

1924: भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म.

1954: दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की.

1959: जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्‍म.

1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था. यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था.

1987: तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन.

1989: देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड' मुंबई में खुला.

1988: हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार निधन.

2000: पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने.

2000: ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986' पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' के रूप में मनाया जाता है.

2005: यूरोपीय संघ ने ''खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स'' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया.

2014: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न' से सम्मानित किया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Todays History, 24 December, Viswanathan Anand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com