आनंद सात अंक लेकर हिकारू नकामूरा के साथ दूसरे स्थान पर रहे (फाइल फोटो)
- नकामूरा के साथ दूसरे स्थान पर रहे आनंद
- आखिरी दौर में चीन के होउ यिफान को हराया
- कार्लसन ने 7.5 अंकों के साथ खिताब जीता
डगलस:
पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने आइलै ऑफ मैन शतरंज चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है. टूर्नामेंट के नौवें और आखिरी दौर में चीनी ग्रैंडमास्टर होउ यिफान को हराकर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया. आनंद को जीत दर्ज करने में 53 चालें लगी. वह सात अंक लेकर अमेरिका के हिकारू नकामूरा के साथ दूसरे स्थान पर रहे.विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन ने 7.5 अंकों के साथ खिताब और 50000 पाउंड की इनामी राशि जीती.
यह भी पढ़ें: आनंद ने संन्यास के बारे में पूछे गए सवाल पर दिया यह जवाब
कार्लसन ने नकामूरा से आखिरी बाजी ड्रॉ खेली. विदित संतोष गुजराती और स्वप्निल घोपड़े संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे जिन्होंने क्रमश: हंगरी के रेपोर्ट रिचर्ड और उक्रेन के एजानोव पावेल से ड्रॉ खेला.
वीडियो: वर्ल्ड बैडमिंटन में पदक जीतकर भारत लौटीं पीवी सिंधु
भारत के सुनील दत्त लीना नारायणन छह अंक लेकर संयुक्त 13वें स्थान पर रहे जिन्होंने वालेजो पोंस फ्रांसिस्को से ड्रॉ खेला. एसपी सेतुरमन ने स्वयम मिश्रा से ड्रॉ खेला और वह 48वें स्थान पर रहे.द्रोणवल्ली हरिका और बी अधिबान ने क्रमश: डी एवजेनी और बी निनो से ड्रॉ खेला.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Viswanathan Anand, Joint Second