विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

लंदन शतरंज क्लासिक के दूसरे दौर में आनंद ने एडम्स से बाजी ड्रॉ खेली

आनंद ने पहले दौर में अमेरिका के हिकारू नकामुरा के साथ भी बाजी ड्रॉ खेली थी. एडम्स के साथ उनकी बाजी 48 चाल तक चली. इसके बाद दोनों खिलाड़ी बाजी ड्रॉ कराने में पर सहमत हो गए.

लंदन शतरंज क्लासिक के दूसरे दौर में आनंद ने एडम्स से बाजी ड्रॉ खेली
भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद. (फाइल फोटो)
  • आनंद ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ खेली
  • आनंद को इंग्लैंड के एडम्स के साथ अंक बांटने पड़े
  • अगले दौर में कार्लसन से भिड़ेंगे विश्वनाथन आनंद
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को लंदन शतरंज क्लासिक के दूसरे दौर में सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद इंग्लैंड के माइकल एडम्स के साथ अंक बांटने पड़े. आनंद ने पहले दौर में अमेरिका के हिकारू नकामुरा के साथ भी बाजी ड्रॉ खेली थी. एडम्स के साथ उनकी बाजी 48 चाल तक चली. इसके बाद दोनों खिलाड़ी बाजी ड्रॉ कराने में पर सहमत हो गए. अब उनके दो बाजियों में एक अंक हैं.

यह भी पढ़ें : विश्‍वनाथन आनंद आइलै ऑफ मैन शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे

दुनिया के चोटी के दस खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी बाजी का परिणाम नहीं निकला है. लगातार दूसरे दिन सभी पांचों बाजियां ड्रॉ पर छूटी. इस तरह से सभी खिलाड़ियों के अभी एक-एक अंक हैं.

VIDEO : आनंद का जोरदार स्वागत


अन्य बाजियों में नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने रूस के सर्गेई कार्जाकिन, फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव ने नकामुरा से, अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन से तथा अमेरिका के वेस्ली सो ने रूस के इयान नेपोमिनियाची के साथ अंक बांटे. राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में आनंद का अगला मुकाबला कार्लसन से होगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com