आनंद पहले मुकाबले में मलेशिया के इयो ली तियान से भिड़ेंगे (फाइल फोटो)
- इस चैंपियनशिप में भारत के 7 खिलाड़ी भाग लेंगे
- आनंद, हरिकृष्णा ने रेटिंग के आधार पर किया है क्वालिफाई
- आनंद को अपना पहला मुकाबला तियान से खेलना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:
ब्लिट्ज शतरंज में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद अगले माह शतरंज विश्वकप में हिस्सा लेंगे. पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद सहित सात भारतीय खिलाड़ी जार्जिया के तबलिसी में होने वाली इस चैंपियनशिप में भाग लेंगे. विश्व शतरंज की संस्था फिडे ने भागीदारों की जो सूची तैयार की है उनमें पी. हरिकृष्णा भी शामिल हैं जो भारतीयों में दूसरे सबसे अधिक रैंकिंग के खिलाड़ी हैं. विश्वकप में 128 खिलाड़ी नाकआउट प्रणाली में भाग लेंगे. फाइनल में पहुंचने वाले दोनों खिलाड़ियों को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2018 में सीधा प्रवेश मिलेगा जिससे यह तय किया जाता है तब के विश्व चैंपियन को कौन चुनौती देगा.
दिलचस्प बात यह है कि नार्वे के विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन और उनके चैलेंजर सर्गेई कार्जाकिन भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे. आनंद और हरिकृष्णा ने अपनी रेटिंग के आधार पर टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया है जबकि एसपी सेतुरमन और दीप सेनगुप्ता ने महाद्वीपीय चैंपियनशिप 2016 में अपने प्रदर्शन के आधार पर जगह बनाई है. आनंद इससे पहले दो अवसरों पर टूर्नामेंट जीत चुके हैं.
भारत के जो अन्य खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा लेंगे उनमें कार्तिकेयन मुरली (क्षेत्र 3.7 से क्वालीफाई करने वाले), विदित गुजराती (महाद्वीपीय प्रतियोगिता 2017) और बी अधिबान (फिडे नामित) शामिल हैं. राष्ट्रीय चैंपियन तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि भारत फिडे के अलग क्षेत्र में आता है और इसके चैंपियन को विश्व कप में स्वत: ही सीट मिल जाती है. अधिबान फिडे के पांच नामित खिलाड़ियों में शामिल हैं.
वीडियो: साक्षी मलिक ने रैंप पर दिखाए जलवे
ड्रॉ के अनुसार आनंद पहले मुकाबले में मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय मास्टर इयो ली तियान से जबकि हरिकृष्णा क्यूबा के ग्रैंडमास्टर गोंजालेज यूरी विडाल से भिड़ेंगे. गुजराती को पराग्वे के ग्रैंडमास्टर डेलगाडो रामिरेज न्यूरिस से और अधिबान को वियतनाम के ग्रैंडमास्टर नगुएन नगोक ट्रोंगसोन से भिड़ना है. सेतुरम को शुरू में ही उक्रेन के ग्रैंडमास्टर रसलन पोनोमारियोव की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. अगर सेतुरमन उलटफेर करते हैं तो फिर उनके सामने हरिकृष्णा हो सकते हैं. सेनगुप्ता चीन के ग्रैंडमास्टर वांग हाओ जबकि कार्तिकयन स्पेन के ग्रैंडमास्टर फ्रांसेस्को वालेजो पोन्स के खिलाफ अपनी शुरुआत करेंगे. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं