विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2016

रियो ओलिंपिक : पहला गोल्‍ड अमेरिका को, थ्रेशर ने महिलाओं की 10 मी. एयर राइफल इवेंट जीती

रियो ओलिंपिक : पहला गोल्‍ड अमेरिका को, थ्रेशर ने महिलाओं की 10 मी. एयर राइफल इवेंट जीती
अमेरिका की महिला निशानेबाज वर्जीनिया थ्रेशर
  • थ्रेशर ने कड़े मुकाबले में चीन की डू ली को पीछे छोड़ा
  • इवेंट का ब्रांज मेडल चीन की ही यी सिलिंग ने जीता
  • भारत की अपूर्वी और आयोनिका ने किया निराश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: रियो ओलिंपिक का पहला गोल्‍ड मेडल अमेरिका के नाम रहा है. अमेरिका की वर्जीनिया थ्रेशर ने शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में यह सफलता हासिल की. रियो ओलिंपिक की पदक तालिका..

19 साल की थ्रेशर ने डियोडोरो शूटिंग वेरन्‍यू  में अपनी भावनाओं को बखूबी नियंत्रण में रखा और फाइनल शॉट में चीन की डू ली को पीछे छोड़ा. अमेरिका शूटर ने 208 प्‍वाइंटर हासिल किया, यह 2004 के एथेंस ओलिंपिक की चैंपियन चीन की शूटर से एक अंक बेहतर था. मुकाबले का ब्रांज मेडल गत चैंपियन चीन की यी सिलिंग ने जीता.

इससे पहले भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और आयोनिका पाल इस इवेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं और बुरी तरह पिछड़ते हुए बाहर हो गईं. अपूर्वी ने 411.6 अंक जुटाए और वह 51 प्रतिस्पर्धियों में 34वें स्थान पर रही. अयोनिका ने 403 अंक के साथ 47वां स्थान हासिल किया. चीन की डू ली क्वालीफिकेशन में 420.7 अंक के ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रहीं. जर्मनी की बारबरा एंगलेडर, ईरान ही इलाही अहमादी, रूस की दारिया दोविना, अमेरिका की वर्जीनिया थ्रेशर और सारा शेरर, पोलैंड की जेजाना पेचिक और चीन की सिलिंग यी भी फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थीं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, वर्जीनिया थ्रेशर, 10 मीटर एयर राइफल इवेंट, Virginia Thrasher, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, 10m Air Rifle Title, गोल्‍ड, Gold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com