विज्ञापन

'हैरी मेरे दोस्त'... केन के बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीतने पर विराट का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

बैलन डी'ओर जीतने पर हैरी केन को लेकर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है.

'हैरी मेरे दोस्त'... केन के बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीतने पर विराट का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
हैरी केन के बैलन डी'ओर पर विराट कोहली का दिल जीतने वाला रिएक्शन

 इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन को 2026 के बैलन डी'ओर सम्मान से नवाजा गया है। पिछले 25 साल में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले और वह इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं. हैरी केन को लंदन के पैलेडियम थिएटर में हुई एक शानदार सेरेमनी में बैलन डी'ओर से सम्मानित किया गया. केन ने इस पुरस्कार की रेस में शामिल स्पेन के लामिन यामल और फ्रांस के काइलियन एम्बाप्पे को पीछे छोड़ा.क्लब फुटबॉल में हैरी बायर्न म्यूनिख के लिए खेलते हैं, जबकि यामल और एम्बाप्पे रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं. बता दें कि एल'एक्विप द्वारा स्पॉन्सर्ड 'बैलन डी'ओर' की ट्रॉफी फुटबॉल के दुनिया भर के पत्रकारों और प्रशासकों के वोट से दी जाती है.

वहीं,  हैरी केन के 'बैलन डी'ओर' अवॉर्ड  जीतने पर विराट कोहली ने रिएक्ट किया है. कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, 'हैरी मेरे दोस्त, तुम इस अवॉर्ड के पूरी तरह हकदार हो. इतने सालों तक टॉप लेवल पर फुटबॉल खेलते हुए तुमने जिस तरह का धैर्य, कड़ी मेहनत और ईमानदारी दिखाई है, वह काबिले तारीफ है. तुम्हारे लिए बहुत खुशी है. भगवान तुम्हें और तुम्हारे परिवार को आशीर्वाद दें. उन्हें तुम पर जरूर बहुत गर्व होगा, और तुम्हें भी अपने इस सफर पर गर्व होगा. मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं.बधाई हो..'

बता दें कि हैरी का पिछले एक साल में प्रदर्शन शानदार रहा है. अगस्त 2025 की शुरुआत से क्लब और देश के लिए वह 89 गोल कर चुके हैं. बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले केन अपने ऑल-राउंड गेम, क्रिएटिविटी, इंटेलिजेंस और पेशेवर रवैये की वजह से बुंडेसलीगा के लोकप्रिय चेहरे हैं. बायर्न ने तीन साल पहले केन के लिए रिकॉर्ड 100 मिलियन यूरो की शुरुआती फीस दी थी. यह एक ऐसा ट्रांसफर था जिसने क्लब के आम रिक्रूटमेंट पैटर्न को तोड़ दिया, क्योंकि उस समय केन की उम्र 30 साल थी। केन ने अपने प्रदर्शन से अपने ऊपर क्लब के निवेश को सही ठहराया है. केन को मिले इस सम्मान ने न सिर्फ मेस्सी-रोनाल्डो के दबदबे को समाप्त किया है, बल्कि भविष्य में उनकी कमाई को कई गुणा बढ़ा सकता है. केन अब एलीट फुटबॉलरों की लाइन में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें | 311 रन, 30 छक्के, 27 चौके... दिल्ली के बल्लेबाज ने T20 में जमाया तिहरा शतक

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Lionel Messi, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com