विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2016

जमैका की रेस में शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद भी बोल्ट ने मारी बाजी

जमैका की रेस में शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद भी बोल्ट ने मारी बाजी
यूसेन बोल्ट की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: जमैका में हुए रेसर्स ग्रां प्री की 100 मीटर रेस पर दुनिया भर की नजरें थीं, क्योंकि यूसेन बोल्ट सहित दुनिया के टॉप धावक इस रेस में शामिल थे। रेस में बोल्ट को जीत का दावेदार तो माना जा रहा था, लेकिन जैसे ही फाइनल रेस शुरू हुई, बोल्ट का पैर स्लिप कर गया और वो शुरुआत में सबसे पिछड़ गए। इसके बावजूद बोल्ट घबराए नहीं और पलक झपकते ही उन्होंने फिर से अपना संतुलन हासिल कर लिया।

रेस जब 60 मीटर खत्म हो गई थी, तब तक बोल्ट अपने विरोधियों के पीछे थे, लेकिन उसके बाद बोल्ट ने बिजली की गति से रेस पूरी की और सब देखते रह गए। बोल्ट ने रेस यह 9.88 सेकंड में पूरी की, जो इस सीज़न में किसी भी धावक द्वारा दूसरा लिया गया सबसे कम समय है। हालांकि रेस के बाद बोल्ट ने माना कि यह उनके लिए कोई परफेक्ट रेस नहीं थी और शुरुआत में उनसे गलती जरूर हुई।

यूसेन बोल्ट ने अपने विरोधियों को ये कहकर भी चेतावनी दी कि वो अब धीरे धीरे पूरी लय में आ रहे हैं और रियो ओलिंपिक तक वो अपने फॉर्म और फिटनेस के चरम पर होंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूसेन बोल्ट, रेसिंग, जमैका, रेसर्स ग्रां प्री, Usain Bolt, Racing, Jamaica
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com