यूबी ग्रुप के एक नए एड में धोनी हरभजन सिंह की तरह दिखने वाले एक शख्स का मज़ाक उड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
हरभजन सिंह ने विजय माल्या की कंपनी यूबी स्पिरिट्स को नोटिस भेजा है। दरअसल यूबी ग्रुप के एक नए एड में धोनी हरभजन सिंह की तरह दिखने वाले एक शख्स का मज़ाक उड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। भज्जी ने एक कंपनी के लिए ऐसा ही एक ऐड शूट किया था जिसका मज़ाक धोनी के इस ऐड में उड़ाया गया है। भज्जी के वकील ने यूबी ग्रुप को इस वजह से एक नोटिस भेजा है जिसमें यह भी लिखा हुआ है कि इस तरह के ऐड्स से टीम में खिलाड़ियों के बीच माहौल खराब होता है। नोटिस में यह भी लिखा हुआ है कि इस मामले पर भज्जी से माफी मांगी जाए और यह ऐड तुरंत हटाया जाए। ये पहला वाक्या है जब टीम इंडिया के किसी एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी का एक ऐड में इस तरह से मज़ाक उड़ाया हो।