विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2016

Rio Olympics : आज भारत के लिए क्या होगा खास, खिलाड़ी और मुकाबलों का समय

Rio Olympics : आज भारत के लिए क्या होगा खास, खिलाड़ी और मुकाबलों का समय
प्रतीकात्मक फोटो
  • ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले के लिए भिड़ेंगी महिला और पुरुष हॉकी टीमें.
  • शूटिंग में अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग पेश करेंगे चुनौती.
  • स्विमिंग और तीरंदाजी के मुकाबलों पर भी रहेगी नजर.
नई दिल्ली: रियो ओलंपिक अब तक भारत के लिए अच्छा नहीं गुजरा है और एक-दो खेलों को छोड़कर भारत को निराशा ही हाथ लगी है. सोमवार को रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी इन मुकाबलों में देश की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे.

10 मीटर एयर राइफल : शाम 5.30 बजे
10 मीटर एयर राइफल के क्लासिफिकेशन में भारत के अनुभवी शूटर गगन नारंग और भारत के एकमात्र ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा चुनौती पेश करेंगे. यह मुकाबला शाम 5.30 बजे से होगा.

ट्रैप शूटिंग : शाम 6 बजे
मेन ट्रैप शूटिंग के क्लालिफिकेशन राउंड में मानवजीत संधू और कीनन चेनाइ अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगे, रविवार के मुकाबले में वह पहले दिन क्रमश: 17वें और 19वें स्थान पर रहे थे. आज इस मुकाबले का अगला दौर होगा, जो शाम 6 बजे से शुरू होगा.

तीरंदाजी (व्यक्तिगत) : शाम 7.27
तीरंदाजी में भारत की बोम्बायला देवी, दीपिका कुमारी और लक्ष्मीरानी मांझी महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में राउंड ऑफ 64 में अपनी-अपनी दावेदारी शाम 7.27 बजे पेश करेंगी.

महिला हॉकी : रात 2.30
हॉकी में 8 बार की ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता पुरुष टीम जर्मनी से शाम 7.30 बजे भिड़ेगी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी मेडल 36 साल पहसे मॉस्को ओलिंपिक में जीता था. इसके अलावा महिला हॉकी टीम का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से रात 2.30 बजे होगा.

तैराकी : रात 9.30 बजे
तैराकी में 200 मीटर फ्रीस्टाइल में शिवानी कटारिया रात 9.30 बजे अपना दावा पेश करेंगी. उनके अलावा पुरुष वर्ग में साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई स्टाइल में दावा पेश करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक, रियो ओलंपिक 2016, रियो ओलिंपिक 2016, ओलिंपिक 2016, ओलंपिक 2016, ओलिंपिक गेम्स, ओलंपिक गेम्स, Rio Olympic Games, Rio Olympic, Rio, Rio 2016 Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com