- विश्व हॉकी लीग में सभी की नजरें भारतीय टीम पर
- शुक्रवार को है सेमीफाइनल मुकाबला
- फिर से दिखेगा क्वार्टरफाइनल का जज्बा?
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
क्वार्टरफाइनल के बाद अचानक से ही खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही और बेल्जियम को सडन डैथ में हराने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय हॉकी टीम शुक्रवार को हाकी विश्व लीग फाइनल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में जब उतरेगी तो इस चमत्कारिक जीत के बाद उसके लिए आत्ममुग्धता से बचते हुए फाइनल की डगर तय करना बड़ी चुनौती होगी. कलिंगा स्टेडियम पर दस हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने भारत ने बुधवार को जो मुकाबला जीता, वह आने वाले सालों तक हॉकीप्रेमियों के जेहन में रहेगा. वास्तव में इस जीत की खुमारी अभी भी खिलाड़ियों के जहन और मिजाज दोनों पर ही चढ़ी होगी. अंतिम चार के लिए इन्हीं तमाम बातों से मुक्त होकर मैदान पर उतरना टीम के लिए एक बड़ा चैलेंज होगा. सेमीफाइनल में भारत की टक्कर दुनिया की नंबर एक टीम और रियो ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना या इंग्लैंड से होगी, जिसने उसे पूल चरण में हराया था.
क्वार्टरफाइनल में सटीक पेनल्टी कार्नर, तेज तर्रार आक्रमण, अडिग डिफेंस और सबसे अहम जीत के तेवर सभी कुछ टीम के पास था. सोने पे सुहागा रहा दर्शकों का समर्थन जो शुक्रवार को फिर ‘इंडिया इंडिया’,‘चक दे इंडिया’का शोर मचाते हुए ऊर्जा का संचार करेंगे. शुरुआती मैचों में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेलकर उम्दा शुरूआत करने वाली भारतीय टीम इंग्लैंड और जर्मनी के खिलाफ उस लय को कायम नहीं रख सकी. ऐसा लग रहा था कि पिछली बार की तरह कांसे का तमगा भी नहीं जीत सकेंगे. लेकिन क्वार्टर फाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम के खिलाफ मनप्रीत सिंह एंड कंपनी ने सारे कयासों को धता बताते हुए उलटफेर किया.
यह भी पढ़ें : 'सडन डेथ' में बेल्जियम को 'शूट' कर हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
लीग चरण में तीनों मैच जीतने वाली बेल्जियम के खिलाफ पहले ही मिनट से भारत ने आक्रामक हाकी का मुजाहिरा पेश किया. मुकाबला शूटआउट तक गया. इसमें गोलकीपर आकाश चिकते ने शानदार प्रदर्शन करके इसे सडन डैथ तक खींचा और फिर हरमनप्रीत ने विजयी गोल दागकर भारत को अंतिम चार में पहुंचा दिया. नॉकआउट मुकाबलों से पहले भारत का पेनल्टी कार्नर बेहतर हुआ और आम तौर पर दबाव में घुटने टेकने वाला डिफेंस अडिग नजर आया. टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘मैच दर मैच खेल में निखार आया है और भारतीय हॉकी का स्तर बेहतर होता जा रहा है. यह युवा टीम है जिसने गलतियां भी की है.
VIDEO : इस साल एशिया कप जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम
लेकिन दबाव के मैच में अच्छा प्रदर्शन करके उम्मीद जगाई है. उन्होंने कहा ,‘स्ट्राइकरों ने तो अच्छा प्रदर्शन किया ही लेकिन डिफेंस की भी तारीफ करनी होगी जिसने बेल्जियम को ज्यादा मौके नहीं दिए. अब हालांकि इस जीत को भुलाकर अगले मैच पर फोकस करना है.'
With their backs against the wall, Team India's #JunoonJeetKa came to the fore in that absolutely thrilling clash against Belgium! #INDvBEL #HWL2017 pic.twitter.com/59ZXjMf047
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 6, 2017
क्वार्टरफाइनल में सटीक पेनल्टी कार्नर, तेज तर्रार आक्रमण, अडिग डिफेंस और सबसे अहम जीत के तेवर सभी कुछ टीम के पास था. सोने पे सुहागा रहा दर्शकों का समर्थन जो शुक्रवार को फिर ‘इंडिया इंडिया’,‘चक दे इंडिया’का शोर मचाते हुए ऊर्जा का संचार करेंगे. शुरुआती मैचों में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेलकर उम्दा शुरूआत करने वाली भारतीय टीम इंग्लैंड और जर्मनी के खिलाफ उस लय को कायम नहीं रख सकी. ऐसा लग रहा था कि पिछली बार की तरह कांसे का तमगा भी नहीं जीत सकेंगे. लेकिन क्वार्टर फाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम के खिलाफ मनप्रीत सिंह एंड कंपनी ने सारे कयासों को धता बताते हुए उलटफेर किया.
यह भी पढ़ें : 'सडन डेथ' में बेल्जियम को 'शूट' कर हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
लीग चरण में तीनों मैच जीतने वाली बेल्जियम के खिलाफ पहले ही मिनट से भारत ने आक्रामक हाकी का मुजाहिरा पेश किया. मुकाबला शूटआउट तक गया. इसमें गोलकीपर आकाश चिकते ने शानदार प्रदर्शन करके इसे सडन डैथ तक खींचा और फिर हरमनप्रीत ने विजयी गोल दागकर भारत को अंतिम चार में पहुंचा दिया. नॉकआउट मुकाबलों से पहले भारत का पेनल्टी कार्नर बेहतर हुआ और आम तौर पर दबाव में घुटने टेकने वाला डिफेंस अडिग नजर आया. टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘मैच दर मैच खेल में निखार आया है और भारतीय हॉकी का स्तर बेहतर होता जा रहा है. यह युवा टीम है जिसने गलतियां भी की है.
VIDEO : इस साल एशिया कप जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम
लेकिन दबाव के मैच में अच्छा प्रदर्शन करके उम्मीद जगाई है. उन्होंने कहा ,‘स्ट्राइकरों ने तो अच्छा प्रदर्शन किया ही लेकिन डिफेंस की भी तारीफ करनी होगी जिसने बेल्जियम को ज्यादा मौके नहीं दिए. अब हालांकि इस जीत को भुलाकर अगले मैच पर फोकस करना है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं