लिएंडर पेस की फाइल फोटो
- पेस जैसा कोई नहीं!
- ये रिकॉर्ड नहीं आसां...!
- कौन भारतीय यहां तक पहुंचेगा?
नई दिल्ली:
भारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने डेविस कप एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 के मैच में कड़े युगल मुकाबले में शनिवार को इतिहास रच दिया. इस कारनामे के साथ ही पेस ने भारत की अगली पीढ़ी के सामने एक एवरेस्ट खड़ा कर दिया है, जिसे लांघ पाना किसी खिलाड़ी के लिए मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन सरीखा है. साथ ही, उन्होंने जीत के साथ ही डेविस कप के पिछले विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: डेविस कप: रामकुमार और सुमित ने किया निराश, चीन के खिलाफ दोनों मैच हारा भारत
VIDEO: एनडीटीवी से साल 2015 में बात की थी. तब अपनी बेटी के बारे में पेस ने बड़ी बात कही थी.
बता दें कि यह 44 साल के पेस की डेविस कप में 43वीं जीत है .और इसी के साथ वह डेविस कप इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही लिएंडर पेस ने लक्ष्य इटली के पूर्व टेनिस स्टार खिलाड़ी निकोला पीट्रांगेली के 42 डेविस कप मैच के जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
बता दें कि डेविस कप इतिहास में सबसे सफल युगल खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर युगल मुकाबले में चीन के माओ जिन गोंग और जी झांग को 5-7, 7-6 (5), 7-6 (3) से मात दी.News Flash: With that win, @Leander Paes becomes most successful Doubles player in history of #DavisCup with 43 Doubles wins. Earlier he was tied on 42 wins with Italian player Nicola Pietrangeli. Proud of you Champion #Legend pic.twitter.com/WD6ufYOB4X
— India@Sports (@India_AllSports) April 7, 2018
यह भी पढ़ें: डेविस कप: रामकुमार और सुमित ने किया निराश, चीन के खिलाफ दोनों मैच हारा भारत
भारत इस समय डेविस कप में चीन से 1-2 से पीछे है. और उसे अभी डेविस कप में दो एकल मुकाबले और खेलने हैं. जिस तरह की फॉर्म में पेस हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह चीन के खिलाफ भी अपने प्रदर्शन की छाप जरूर छोड़ेंगे.@Leander Paes becomes most successful player in history of @DavisCup as he combined with @RohanBopanna to not only grab record 43rd win but also bring India back in tie against China in Tianjin today. pic.twitter.com/FChb2D2QBm
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 7, 2018
VIDEO: एनडीटीवी से साल 2015 में बात की थी. तब अपनी बेटी के बारे में पेस ने बड़ी बात कही थी.
बता दें कि यह 44 साल के पेस की डेविस कप में 43वीं जीत है .और इसी के साथ वह डेविस कप इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही लिएंडर पेस ने लक्ष्य इटली के पूर्व टेनिस स्टार खिलाड़ी निकोला पीट्रांगेली के 42 डेविस कप मैच के जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Leander Paes