विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2017

इस घटना के कारण स्‍पेन के टेनिस स्‍टार राफेल नडाल की आंखों से आ गए आंसू

स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने अपने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र कैटेलोनिया में चल रहे विवाद से व्‍यथित हैं. उन्‍होंने कहा कि कैटेलोनिया में जारी हिंसा को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए.

इस घटना के कारण स्‍पेन के टेनिस स्‍टार राफेल नडाल की आंखों से आ गए आंसू
राफेल नडाल अपने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र कैटेलोनिया में चल रहे विवाद से दुखी हैं (फाइल फोटो)
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र कैटेलोनिया में चल रहे विवाद से दुखी हैं नडाल
  • स्‍पेन से अलग होने के लिए यहां कराया गया है जनमत संग्रह
  • इसके कारण दंगे भड़के, 700 से ज्‍यादा लोग हुए घायल
बीजिंग: स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने अपने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र कैटेलोनिया में चल रहे विवाद से व्‍यथित हैं. उन्‍होंने कहा कि कैटेलोनिया में जारी हिंसा को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. गौरतलब है कि वहां की क्षेत्रीय सरकार ने रविवार को प्रतिबंध के बाद भी स्पेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह कराया था जिसके कारण दंगे हुए और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अभी तक 700 से ज्यादा लोग चोटिल हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें : 16वीं ग्रैंडस्लैम जीत के बाद नडाल बोले , 'ये एक इमोशनल सीज़न था'

नडाल ने बार्सिलोना में हिंसा के दृश्य देखने के बाद कहा, "कल जो कुछ भी हुआ वह शर्म की बात है. इस देश में हम एक साथ रहते हैं और इस मामले में हमने पूरे विश्व के लिए उदाहरण पेश किया है. ऐसे में जब हमने वहां इस तरह का माहौल देखा तो मुझे रोना आ गया." दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्‍त पुरुष टेनिस खिलाड़ी नडाल ने कहा, "जो छवि हमने विश्व के सामने पेश की है वह नकारात्मक है."

वीडियो : ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में नडाल पर भारी पड़े फेडरर

नडाल ने यह बात चीन ओपन से पहले बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही. स्‍पेन के इस स्‍टार खिलाड़ी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह कैटेलोनिया के स्वतंत्रता आंदोलन में उसके साथ नहीं हैं. इसी साल अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के बाद नडाल ने कहा था कि वह कैटेलोनिया में स्वतंत्रता की मांग को लेकर जो तनाव पैदा हो रहा है उससे निराश हैं. उन्होंने कहा था, "बिना कैटेलोनिया के स्पेन छोटा हो जाएगा वहीं यही हाल बिना स्पेन के कैटेलोनिया का होगा। मैं स्पेन के साथ हूं, लेकिन मैं कैटेलोनिया के भी काफी करीब हूं। बिना किसी शक के एक साथ रहते हुए हम मजबूत हैं." (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafael Nadal, Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com