आनंद चार अन्य खिलाड़ियों के साथ टूुर्नामेंट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं (फाइल फोटो)
- पिछले टूर्नामेंट में अच्छे फॉर्म में नहीं रहे हैं आनंद
- चार मैचों के बाद उनके खाते में हैं दो अंक
- कार्लसन की हार से उनकी राह कुछ आसान हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सेंट लुई:
पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने यहां सिंकफील्ड शतरंज टूर्नामेंट में अपने को खिताब की दौड़ में बरकरार रखा है. विश्वनाथन आनंद ने आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन के खिलाफ लगातार चौथे बाजी ड्रॉ खेली. आरोनियन के खिलाफ आनंद को मिश्रित सफलता मिली है लेकिन इस खिलाड़ी को उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में काफी परेशान किया है.आनंद के लिए लगातार चौथा ड्रॉ अच्छा नतीजा है क्योंकि पिछले कुछ समय में वह बड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छी फार्म में नहीं रहे हैं. भारत के इस महान शतरंज खिलाड़ी आनंद के चार मैचों में दो अंक हैं और एक जीत उन्हें खिताब का दावेदार बना सकती है.
यह भी पढ़ें : विश्वनाथन आनंद को वर्ष 2017 में कामयाबी का दौर लौटने की उम्मीद
मैग्नस कार्लसन की हार से उनकी राह भी कुछ आसान हुई है. लगभग एक साल पहले अजेय माने जा रहे कार्लसन की फार्म में पिछले कुछ समय में गिरावट आई है और उन्हें फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के खिलाफ जीत की स्थिति में होने के बावजूद शिकस्त का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें : नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में व्लादिमीर क्रैमनिक से हारे विश्वनाथन आनंद..
एक अन्य निर्णय वाले मुकाबले में रूस के इयान नेपोमनियाची ने स्थानीय दावेदार हिकारू नाकामूरा को हराकर पहली जीत दर्ज की. चौथे दौर के अन्य मुकाबलों में रूस के पीटर स्विडलर ने अमेरिका के वेस्ली सो से जबकि फाबियो करूआना ने ने रूस के सर्जेई कर्जाकिन से ड्रा खेला.वाचियेर लाग्रेव संभावित चार में से तीन अंक के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं. कारूआना 2 .5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
वीडियो : रियो ओलिंपिक में हारने के बाद यह बोले थे शूटर अभिनव बिंद्रा
आनंद के अलावा कार्लसन, कर्जाकिन, आरोनियन और वेस्ली सो दो अंक के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं. नाकामूरा, स्विडलर और नेपोमनियाची 1 .5 अंक के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर है. (इनपुट: भाषा )

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं