- लेखिका शोभा डे ने ट्वीट करके ओलिंपिक गए खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया था
- अभिनव बिंद्रा समेत कई जाने माने सिलेब्रिटीज ने उन्हें आड़े हाथों लिया
- खेल मंत्री गोयल ने कहा-मुझे लगता है कि हमें उम्मीद बनाए रखनी चाहिए
भारत के खेल मंत्री विजय गोयल जोकि, रियो में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने गए हैं, ने भी डे के आरोप को एक सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'आप को देखना होगा कि अभी दो दिन ही हुए हैं. ऐसा पहले भी नहीं हुआ.. लंदन गेम्स में भी हम पहले दो दिन कोई मेडल नहीं जीत सके. मुझे लगता है कि हमें उम्मीद बनाए रखनी चाहिए. आप अपने आप को एथलीट्स की जगह रख कर देखें, सोचिए उन पर कितना दबाव होगा. अपने प्रदर्शन के बारे में सोचिए जब वह दुनिया के बेहतरीन एथलीट्स के साथ टक्कर लेते हैं, उनकी रैंकिंग और अपनी रैंकिंग के बारे में सोचिए आप कहां खड़े हैं...हमें सभी चीजों को देखना होता है.'
(पढ़ें- शोभा डे आप ट्विटर की गोल्ड मेडलिस्ट हैं, ओलिंपिक को छोड़ दें...)
उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर शोभा निशाने पर आ गईं. यहां तक कि शूटर अभिनव बिंद्रा ने भी ट्विटर पर उनकी इस बात का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आपको अपने एथलीट्स पर गर्व होना चाहिए.
@DeShobhaa that's a tad unfair. You should be proud of your athletes perusing human excellence against the whole world.
— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) August 9, 2016
एक्ट्रेस गुल पनाग ने बिंद्रा के ट्वीट पर रिप्लाई किया और लिखा, 'और इसलिए भी क्योंकि यहां न तो कोई इंस्टिट्यूशनल सपोर्ट है और न ही स्पोर्टिंग कल्चर है.'
इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रस्किना ने ट्वीट करके कहा- मिसेज डे, कृपया हॉकी के मैदान पर आप 60 मिनट दौड़ कर दिखाओ और अभिनव व गगन की तरह राइफल पकड़कर दिखाओ. यह उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है जितना कि आप सोचती हैं.Lots of lament about medal tally, but no lament about lack of fitness culture (which builds a sporting nation) @Abhinav_Bindra @DeShobhaa
— Gul Panag (@GulPanag) August 9, 2016
Ms. De, kindly run on the hockey pitch for 60 mins & hold a rifle like Abhinav and Gagan. Bit tougher than u think https://t.co/XwZFKqZJjn
— Viren Rasquinha (@virenrasquinha) August 8, 2016
वहीं मशहूर टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने शोभा को जवाब में लिखा कि आपको नहीं लगता... हमारे एथलीटों के कठिन परिश्रम को कमतर आंकना थोड़ा कठोर है?
@DeShobhaa a little harsh to belittle the hard work put in by our athletes ...don't you think ?
— Somdev Devvarman (@SomdevD) August 8, 2016
वैसे बता दें कि इस ट्वीट से एक रोज पहले यानी 7 अगस्त को भी शोभा ने ऐसा ही एक ट्वीट करके कहा था- आखिर हम ओलिंपिक्स को लेकर इतना परेशान क्यों रहते हैं?
Why do we bother with the Olympics ?
— Shobhaa De (@DeShobhaa) August 7, 2016
रविंद्र जडेजा ने भी ट्वीट करके उन्हें आड़े हाथों लिया. उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से कहा- शोभा डे मैं जानता हूं आपको ईर्ष्या हो रही है क्योंकि आपके देश के लोग क्वॉलिफाई नहीं कर पाए.
वहीं बॉलीवुड गायक अभिजीत शोभा डे की आलोचना में भाषा की मर्यादा भी भूल गए। उन्होंने लिखा, 'शर्मानक, #बेशर्म बु... अपनी मातृभूमि, अपने बच्चों और प्रतिभाओं को गालियां और कोस रही है...'.@DeShobhaa I Know You're Jealous Because People Of Your Country Couldn't Qualify. ;)#Rio2016 #RioOlympics2016 #Olympics2016 #Olympics
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadejaaaa) August 8, 2016
अभिजीत की इस टिप्पणी को लेकर सोनम कपूर और उनमें भी जुबानी जंग छिड़ गई। सोनम ने इस टिप्पणी के लिए उन्हें पांखडी बताया, तो वहीं अभिजीत ने जवाब में लिखा, हां सोनम कपूर, हम सभी पाखंडी हैं, लेकिन खानदानी फिल्मी या पेज3 टाइप पाखंडी नहीं, हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
Yes @sonamakapoor we all r hypocrites bt not the Khandani FILMI type hypocrites nor page3, we r proud of our players https://t.co/sy8Q3o2sjd
— abhijeet (@abhijeetsinger) August 9, 2016
--- --- ----- ---- ---- ---
यह भी पढ़ें- जिमनास्ट दीपा कर्माकर के कोच को जब लगा कि वह मर जाएंगी...
--- ---- ----- ---- ---- --
@TheRahulMehra नामक हैंडल से लिखा गया- @DeShobhaa उम्मीद है कि एक दिन आपको किसी जीवन में खेलों और ओलिंपिक्स की वैल्यू का पता लगेगा. #SportBuildsCharacter और सबको एक सूत्र में पिरोता है.
--- --- ----- ---- ---- ---@DeShobhaa Hope one day you get to realize the value of sports to ones life & that of Olympics to a nation. #SportBuildsCharacter&UnitesAll
— Rahul Mehra (@TheRahulMehra) August 8, 2016
यह भी पढ़ें- दीपा ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनीं
--- ---- ----- ---- ---- --
कुछ और ट्वीट कर उनकी आलोचना की गई. मिलिंद देवड़ा ने भी उनके इस रवैये पर रोष जताया. :
Unsporting & crass for socialites to frivolously dis Indian athletes who have succeeded against all odds to get as far as Rio
— Milind Deora (@milinddeora) August 8, 2016
Not even worth a selfie. If scaring babies was Olympic sport, @DeShobhaa would strike gold! https://t.co/NLNEOtR6Jh pic.twitter.com/7KjQQGAipl
— Nishant Gambhir (@madnish30) August 8, 2016
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं