नाना पाटेकर के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत उन्हें अपनी-अपनी यादों के साथ श्रद्धांजलि दे रहा है. अभिनेता शाहरुख खान ने भी नाना पाटेकर के साथ अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया. शाहरुख ने बताया कि नाना के साथ उनकी पहली मुलाकात से लेकर बाद के रिश्ते तक कई ऐसी यादें हैं, जिन्हें वह कभी नहीं भूल पाएंगे. उन्होंने नाना को अपना मार्गदर्शक, शिक्षक, आलोचक और दोस्त बताया. शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर के लिए एक लंबा नोट लिखा और उनके साथ पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब मैं पहली बार नाना से मिला था, तो घबराहट में अपने बालों से खेलने लगा था. नाना ने मेरा हाथ हटाया और कहा- 'हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है.' नाना कभी किसी की खुशामद नहीं करते थे. वह सामने वाले से उसकी दिलचस्पी वाली बातें नहीं करते थे, बल्कि वह बातें कहते थे जो उसे सुनने की जरूरत है.
शाहरुख ने लिखा, नाना सीधे, साफ बोलने वाले और ईमानदार इंसान थे. उनका स्वभाव भले ही थोड़ा सख्त था, लेकिन उनकी मुस्कान बहुत खूबसूरत थी. उनका प्यार जताने का तरीका हमेशा अलग होता था. वह पहले डांटते थे और कई बार कड़ी बातें भी कह देते थे, लेकिन कुछ देर बाद महसूस होता था कि उस डांट के पीछे उनका अपनापन छिपा था. नाना मुझसे बहुत प्यार करते थे और मैं भी उन्हें उतना ही प्यार करता था.
When I first met him, out of awe and awkwardness I fiddled with my hair. He slapped my hand away and said 'hero ki tarah Baal mat bana...tu actor hai'! He didn't flatter you. He didn't tell you what you wanted to hear. He told you what you needed to hear. That was Nana. Straightforward. Rough, honest and had the most beautiful smile. He always had a strange way of showing affection. He would shout at you first, and then somewhere between the third or fourth insult, you realised you were being hugged. He loved me and I loved him back. He was a mentor, a teacher, a critic and a friend who beat me and everyone else around him in carrom game after game and relished his victories. Nana your intensity, laughter , madness and love will always stay with us. I just wish we had time to have more conversations, another argument, another cup of tea and a game of carrom. You have left a void not only in the world of cinema but in the hearts of all Indians and the world. All I can say is, I will miss you dearly and carry your words in my heart till the end of time....'hero banne ke chakar mein actor mat khona' May your soul rest in peace Nana and Allah bless you. The Heavens will be blessed to have you... a masterful actor and an unbeatable carrom champion. Love you and miss you dearly!! Too soon my Hero Actor! RIP.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 8, 2026
शाहरुख ने आगे नाना को अपना मार्गदर्शक और शिक्षक बताते हुए लिखा, वह एक मेंटर, एक टीचर, एक क्रिटिक और ऐसे दोस्त भी थे, जिनके साथ मैंने कई यादगार पल बिताए. मैं उनके साथ कैरम खेलता था और हार जाता था. वह कैरम खेलने में बहुत अच्छे थे और लगातार जीतने का खूब आनंद लेते थे. उनकी एनर्जी, हंसी, उनका अलग अंदाज और उनका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा. मुझे इस बात का अफसोस है कि नाना के साथ और ज्यादा बातचीत करने का मौका नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो 2 सितारे जो सुपरहिट फिल्म में एक साथ आए नजर, 8 अक्तूबर को एक हुआ जन्म, दूसरे का निधन
उन्होंने कहा, काश नाना के साथ मैं एक और बहस, एक कप चाय और कैरम का एक और खेल खेल पाता. उनके जाने से सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही खालीपन नहीं आया है, बल्कि देश और दुनियाभर में उनके चाहने वालों के दिलों में भी एक कमी महसूस हुई है. मैं उन्हें बहुत याद करूंगा और उनकी कही बातों को हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगा. शाहरुख ने नाना की एक सीख को खास तौर पर याद किया. उन्होंने लिखा, नाना ने मुझसे कहा था 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना'. मेरी ईश्वर से कामना है कि उनकी आत्मा की शांति मिले. उनके जैसा शानदार अभिनेता और कैरम का बेहतरीन खिलाड़ी हमेशा याद किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं