विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2017

सेरेना विलियम्स ने गर्भवती होने का दिया संकेत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की ये तस्वीर

सेरेना विलियम्स ने गर्भवती होने का दिया संकेत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की ये तस्वीर
सेरेना विलियम्स ने एक स्नैपचैट पोस्ट में प्रेगनेंट होने का संकेत दिया
  • सेरेना ने स्नैपचैट पर डाली थी पोस्ट, बाद में डिलीट किया
  • तस्वीर में मिरर के सामने पीले रंग के स्वीमसूट में खड़ी हैं सेरेना
  • फोटो के नीचे कैप्शन लिखा है- 20 हफ्ते
नई दिल्ली: क्या टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स गर्भवती हैं? 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं सेरेना के स्नैपचैट पोस्ट से तो ऐसा ही संकेत मिलता है. हालांकि इस पोस्ट को सेरेना ने बाद में डिलीट कर दिया. सेरेना ने रेड्डिट के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन से सगाई करने की खबर भी सोशल मीडिया के जरिये दी थी. दुनिया की दूसरे नंबर की महिला टेनिस स्टार सेरेना ने बुधवार को एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें वह पीले रंग का स्वीमसूट पहने हुए एक मिरर के सामने खड़ी हैं और उन्होंने तस्वीर के नीचे कैप्शन लिखा है '20 हफ्ते'. हालांकि सेरेना के प्रतिनिधियों ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इस तस्वीर को पोस्ट किए जाने के बाद सेरेना को दुनिया भर से बधाइयों का तांता लग गया, जिसके बाद इसे हटा लिया गया. 35 साल की सेरेना ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर 23वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था. अगर सेरेना सचमुच मां बनने वाली हैं, तो इसका मतलब यह है कि वह उस दौरान भी गर्भवती रही होंगी. हालांकि मेलबर्न में जीत दर्ज करने के बाद से सेरेना अभी तक खेली नहीं है, लेकिन लंबे समय की गैर-मौजूदगी के बाद वह अगले हफ्ते फिर खेलने उतरेंगी.

हालिया वर्षों में बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने बच्चे को जन्म देने के लिए खेल से ब्रेक लिया था. दोनों पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी रह चुकी हैं. क्लिस्टर्स ने अपनी बेटी के जन्म के बाद साल 2009 में मैदान पर वापसी की और तीन खिताब जीते. अजारेंका ने दिसंबर में बेटे को जन्म दिया और वह जुलाई से दोबारा खेलना शुरू करेंगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Serena Williams, Serena Williams Pregnancy, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com