विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

कोच की रेस में पिछड़े वीरेंद्र सहवाग को खेल मंत्रालय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कोच पद की रेस में भले ही पिछड़ गए हों, लेकिन सरकार ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

कोच की रेस में पिछड़े वीरेंद्र सहवाग को खेल मंत्रालय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
इस साल के पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के लिए समिति की 3 अगस्त को बैठक होगी. 
  • खेल मंत्रालय ने समिति में सहवाग और पीटी उषा को जगह दी
  • 12 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस सीके ठक्कर होंगे
  • ध्यानचंद के जन्मदिन के दिन 29 अगस्त को खेल पुरस्कार दिए जाते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कोच पद की रेस में भले ही पिछड़ गए हों, लेकिन सरकार ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. खेल मंत्रालय ने इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और अर्जुन अवॉर्ड विजेताओं को चुनने के लिए जो समिति बनाई है उसमें वीरेंद्र सहवाग और पूर्व एथलीट पीटी उषा को जगह दी गई है. दोनों खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुनने वाली 12 सदस्यीय समिति में शामिल किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिटायर्ड जस्टिस सीके ठक्कर समिति के अध्यक्ष होंगे. इस साल के पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के लिए समिति की 3 अगस्त को बैठक होगी. 

ये भी पढ़ें : फिर आए खेल अवॉर्ड, साथ में लाए विवाद

29 अगस्त को मिलता है खेल पुरस्कार
सहवाग और पीटी उषा के अलावा बॉक्सर मुकुंद केलकर और कबड्डी खिलाड़ी सुनील डबास भी शामिल हैं. इनके अलावा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के डीजी इंजेती श्रीनिवास और खेल प्रशासक अनिल खन्ना भी समिति का हिस्सा होंगे. समिति की सिफारिशों के आधार पर ही सरकार इस साल इस पुरस्कार की घोषणा करेगी. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त को खेल पुरस्कार दिए जाते हैं. राष्ट्रपति खिलाड़ियों को पुरस्कार से नवाजते हैं. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देश में खेलों का सबसे बड़ा पुरस्कार है.

वीडियो देखें: मलाल है कोर्ट जाने पर मिला अर्जुन अवार्ड : बॉक्सर मनोज कुमार



ये भी पढ़ें : टीम इंडिया का कोच नहीं बनाए जाने पर 'ग़म' भुलाने के लिए इस देश में आ पहुंचे वीरेंद्र सहवाग...

गोपीचंद चुनेंगे अर्जुन अवॉर्डी
वहीं, मंत्रालय की ओर से बताया गया कि द्रोणाचार्य अवॉर्ड चुनने वाली समिति में बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और पूर्व वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज अडवाणी को भी शामिल किया गया है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com