विज्ञापन

Rise & Fall 2: गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप में भयंकर लड़ाई, गुस्से में शो छोड़कर चले गए वीरेंद्र सहवाग

राइज एंड फॉल सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच नॉमिनेशन को लेकर जमकर बहस हुई. जिसके बाद होस्ट वीरेंद्र सहवाग गुस्से में शो छोड़कर चले गए.

Rise & Fall 2: गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप में भयंकर लड़ाई, गुस्से में शो छोड़कर चले गए वीरेंद्र सहवाग
गौतम गुलाटी की बदतमीजी पर सहवाग का रिएक्शन वायरल
नई दिल्ली:

Rise and Fall: राइज एंड फॉल सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच काफी भयंकर झगड़ा हुआ. उनके बीच की बहस शुरु हुई जब नॉमिनेशन चल रहा था, इस बहस के बीच एक-दूसरे के साथ बत्तमीजी से बात करने, धमकी देने और गाली-गलौज का भी आरोप लगा है. पावर प्ले सेगमेंट के दौरान भी दोनों के बीच बहस जारी रही. इन सबके बीच शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग गुस्से में वहां से चले गए. लेकिन वो कुछ देर बाद वापस आए और उन्होंने कंटेस्टेंट से उनकी बत्तमीजियों के लिए फटकार लगाई. 

इस एपिसोड में देखने को मिला कि इस बार टावर के अंदर सत्ता का समीकरण पूरी तरह से बदल गया. शो के अल्टीमेट रूलर गौतम ने मनीष को बेसमेंट में भेजने का फैसला लिया, जबकि सोनम अपनी मर्जी से ही बेसमेंट में चली गई. लेकिन इसके बाद ही इरीना के साथ एक और बहस शुरू हो गई. एपिसोड में हाल ही में हुए तख्ता पलट में निहारिका के गेम पर भी बात हुई. 

दो दिन परिवार के साथ बिताने के बाद रेड रूम में लौटे रूलर्स

बता दें कि रूलर्स अपनी फैमिली के साथ दो दिन बितानने के बाद रेड रूम में लौटे. जहां आने के बाद उनको पता चला कि सोनम, जशवंत, ऋषभ और मनीष रैंकिंग में सबसे नीचे के चार कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं. जिस वजह से उन्हें बेसमेंट में भेजे जाने का खतरा था. जिसके बाद अल्टीमेट रूलर गौतम को फैसला करना था कि वो किसे बचाएंगे. लेकिन मनीष ने उनकी मदद लेने से साफ इनकार कर दिया. मनीष ने कहा कि, "जिस दिन मैं गौतम गुलाटी के सामने बैठकर उनसे खुद को बचाने के लिए कहूंगा. वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन होगा. टावर में ऊपर और नीचे मौजूद सभी लोगों में से वह सबसे गलत तरीके से गेम खेलते हैं."

गौतम ने पहले तो मनीष की बात को मजाक में टाल दिया, लेकिन मनीष नहीं रुके और वो बार-बार गौतम पर अपनी हद पार करने का आरोप लगाया. बहस बढ़ने पर प्रियंका और निहारिका ने भी मनीष का साथ दिया. बात तब और बढ़ गई, जब मनीष ने गौतम से उन्हें गाली देना बंद करने के लिए कहा. इस पर गौतम ने जवाब दिया, "क्या 'साला' भी गाली है?"

मनीष ने कहा, "हो सकता है कि आपके लिए यह गाली न हो, लेकिन हम जहां से आते हैं, वहां इस गालियों पर गोलियां चल जाती हैं. हम बिहार से हैं, जहां लोग इस बात पर गोली चला देते हैं." इस बातचीत के बाद दोनों के बीच धमकी देने और गाली-गलौच के इल्जाम लगाना शुरू हो गए. इन सबके बीच आखिर में गौतम ने अपना फैसला सुनाया और मनीष को बेसमेंट में भेज दिया. इस तरह मनीष एक बार फिर उसी जगह पहुंच गए, जहां से वो बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट ने बढ़ाई मेट्रो की टाइमिंग, 30 अक्टूबर को मेट्रो की होगी स्पेशल व्यवस्था, इतने बजे शुरू होगा शो

सोनम ने खुद चुना बेसमेंट, ऋषभ से भी हुए सवाल

मनीष के साथ ही एक और कंटेस्टेंट को बेसमेंट में जाना पड़ा. सोनम, जशवंत और ऋषभ के बीच फैसला होना था कि अब किसे नीचे भेजा जाएगा. इसके लिए निहारिका और सोनम को फैसला लेना था. सोनम ने खुद को बेसमेंट में भेजने का फैसला किया. इसके चलते वह और मनीष एक बार फिर बेसमेंट में पहुंच गए. इस तरह गेम में अब तक दोनों ने जो आगे बढ़ने की कोशिश की थी, उस पर पानी फिर गया. वहीं, निहारिका ने ऋषभ से गौतम का साथ देने को लेकर सवाल किए. उन्होंने कहा कि गेम में अपनी रणनीति के हिसाब से खेलना जरूरी है, लेकिन अगर आप गलत इंसान का साथ देते हैं, तो इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है.

गौतम और मनीष की बहस के बीच शो छोड़कर चले गए वीरेंद्र सहवाग

गौतम और मनीष के बीच चल रही लड़ाई खत्म नहीं हुई. जब शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग पावर प्ले सेगमेंट के लिए पहुंचे, तो दोनों के बीच एक बार फिर से कहासुनी शुरू हो गई. सहवाग के होते हुए भी मामला शांत नहीं हुआ और दोनों के बीच बहस जारी रही. इन सबके बीच सहवाग वहां से चले गए. हालांकि कुछ देर बाद वो वापस आए और कंटेस्टेंट को पटकार लगाई. उन्होंने गलत भाषा के इस्तेमाल और एक-दूसरे को धमकी देने पर गुस्सा जाहिर किया. इसके साथ ही सहवाग ने नजफगढ़ में अपने शुरुआती दिनों की बात याद करते हुए कहा कि, उन्होंने कभी अपने इलाके या अपने रूट्स का इस्तेमाल किसी को डराने के लिए नहीं किया. उन्होंने साल 1999 में शोएब अख्तर के खिलाफ अपने इंटरनेशनल डेब्यू और बाद में 309 रन बनाने का किस्सा भी सुनाया. उन्होंने समझाया कि किसी को डराने या धमकी देने की बजाय अपने काम से सामने वाले को मात देकर अपनी पहचान बनानी चाहिए. 

बनिजय एशिया के प्रोडक्शन में बने राइज एंड फॉल सीजन 2 को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. यह शो प्राइम वीडियो पर फ्री और एक्सक्लूसिव दोनों पर स्ट्रीम हो रहा है. इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rise And Fall 2, Virendra Sehwag, Gautam Gulati, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com