विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2018

फॉर्मूला-1: सीजन की पहले रेस में अव्वल रहे सेबेस्टियन वेटल, वर्ल्ड चैंपियन हैमिल्टन को दी मात

चार बार के चैंपियन फेरारी के सेबेस्टियन वेटल की मेलबर्न में यह लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत है.

फॉर्मूला-1: सीजन की पहले रेस में अव्वल रहे सेबेस्टियन वेटल, वर्ल्ड चैंपियन हैमिल्टन को दी मात
सेबेस्टियन वेटल की मेलबर्न में यह लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत है.
मेलबर्न: सेबेस्टियन वेटल ने वर्ल्ड चैंपियन लुइस हैमिल्टन को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर सत्र की पहली ऑस्ट्रेलियाई फॉर्मूला-1 ग्रां प्री जीत ली. चार बार के चैंपियन फेरारी के सेबेस्टियन वेटल की मेलबर्न में यह लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत है. फेरारी के किमी रेकोनेन तीसरे स्थान पर रहें, जबकि रेडबुल के डेनियल रिकियार्डो को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. वेटल की 200वीं ग्रांप्री में यह 48वीं जीत थी. वह 2011 में रेडबुल के लिये मेलबर्न में और पिछले साल फेरारी की ओर से जीत चुके हैं. 

यह भी पढ़ें : हैमिल्टन ने चौथी बार जीती वर्ल्ड चैंपियनशिप, मैक्सिको में वर्स्टाप्पेन का जलवा

गौरतलब है कि सत्र की समाप्ति के समय लुइस हैमिल्टन 4 बार खिताब जीतने वाले पहले ब्रिटिश रेसर बने थे. उनसे अधिक खिताब जर्मनी के माइकल शूमाकर (सात) और अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल फांगियो  (5) ने ही जीते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sebastian Vettel Ferrari, Formula One
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com