नई दिल्ली:
तीन दिन बाद ब्राजील में रियो ओलिंपिक की शुरुआत हो जाएगी. दुनियाभर के खिलाड़ी वहां पहुंच चुके हैं और कुछ के पहुंचने का सिलसिला अभी जारी है. तीन दिन बाद तमाम खिलाड़ी वर्चस्व की लड़ाई शुरू कर देंगे. हर खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा करने की भरसक कोशिश करेगा. कई भारतीय खिलाड़ी भी रियो पहुंच चुके हैं.
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी उन खिलाड़ियों में हैं जो रियो पहुंच चुकी हैं. सानिया ने मंगलवार सुबह (ब्राजील के समयानुसार) नाश्ते के समय रियो ओलिंपिक के लिए भारत के राष्ट्रीय ध्वज का ईमोजी लॉन्च किया.
खेलों का इतना बड़ा आयोजन हो और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर उससे दूर रह जाएं, हो ही नहीं सकता. अब जबकि वे क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं ऐसे में तो उनके ओलिंपिक से दूर रहने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। सचिन ने सोमवार को ट्वीट किया, 'रियो जाकर भारतीय टीम के लिए चीयर करने रोमांचित हूं. चलो रियो में तिरंगा लहराएं!!!! कम ऑन टीम इंडिया!'

टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पिछले 28 साल से ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे हैं. रियो में वह लगातार 7वीं बार ओलिंपिक का हिस्सा होंगे और यह किसी भी टेनिस खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड होगा. पेस ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू के हिस्से को ट्वीट किया है, जिसमें वे बता रहे हैं कि 7वां ओलिंपिक खेलने के लिए उन्हें उनके पिता ने क्या कहा?#IND Flag emoji for the #Olympicspic.twitter.com/Ng3qD6Wx1Z
— Sania Mirza (@MirzaSania) August 2, 2016
Like my dad says "you've got 2 be a little bit of crazy to play in 7 Olympics " https://t.co/nnCMl2tKyI #record7th pic.twitter.com/sBkPAaS7uI
— Leander Paes (@Leander) August 2, 2016
खेलों का इतना बड़ा आयोजन हो और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर उससे दूर रह जाएं, हो ही नहीं सकता. अब जबकि वे क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं ऐसे में तो उनके ओलिंपिक से दूर रहने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। सचिन ने सोमवार को ट्वीट किया, 'रियो जाकर भारतीय टीम के लिए चीयर करने रोमांचित हूं. चलो रियो में तिरंगा लहराएं!!!! कम ऑन टीम इंडिया!'
Thrilled to go to Rio and cheer for team India! Chalo Rio mein tiranga lehraein!!!! Come on team India! pic.twitter.com/Op1gRA1Arp
— sachin tendulkar (@sachin_rt) August 1, 2016
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ब्राजील, रियो ओलिंपिक, खिलाड़ी, सानिया मिर्जा, टेनिस, लिएंडर पेस, सचिन तेंदुलकर, Sania Mirza, Emoji, Rio Olympics, Tennis, Sachin Tendulkar, Leander Paes, Brazil, Rio Olympics 2016, रियो ओलिंपिक 2016