विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2016

सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगिस से साझेदारी तोड़ी, स्ट्रीकोवा के साथ जोड़ी बनाई

सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगिस से साझेदारी तोड़ी, स्ट्रीकोवा के साथ जोड़ी बनाई
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस (फाइल तस्वीर)
  • दोनों ने पिछले साल 9 खिताब जीते थे
  • इस जोड़ी ने 2015 यूएस ओपन भी जीता था
  • हिंगिस अमेरिका की कोको वंदेवेघे के साथ जोड़ी बनाएंगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने अचानक अपनी शानदार जोड़ी तोड़ने का फैसला किया है. इन दोनों जोड़ीदारों ने पिछले साल टेनिस की दुनिया में तहलका मचा दिया था, जब उन्होंने साल के अंत के डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप सहित नौ खिताब अपनी झोली में डाले थे.

सानिया और स्विस स्टार मार्टिना ने पिछले साल मार्च में लगातार तीन खिताब (इंडियन वेल्स, मियामी और चार्ल्सटन में) जीत दर्ज कर धमाके के साथ अपनी भागीदारी की शुरुआत की थी.

मार्टिना के साथ भागीदारी में चार्ल्सटन में खिताब जीतकर सानिया दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी थीं. मार्टिना के साथ ही उन्होंने विम्बलडन में अपना पहला महिला युगल ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता था. बाद में इस जोड़ी ने 2015 यूएस ओपन भी जीता था.

सानिया के करीबी सूत्रों ने कहा, 'हां, साझेदारी खत्म हो गई है. इन्होंने पिछले पांच महीनों में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं हासिल किए. आप देखिए, वे शीर्ष 100 के बाहर की खिलाड़ियों से हार गई और यह साफ दिखता है कि कुछ गलत है. लेकिन यह एक नियमित प्रक्रिया है, अगर परिणाम नहीं मिल रहे तो आप जोड़ीदार बदल सकते हैं.'

सानिया अब दुनिया की 21वें नंबर की चेक गणराज्य की खिलाड़ी बारबोरा स्ट्रीकोवा के साथ, जबकि हिंगिस अमेरिका की कोको वंदेवेघे के साथ जोड़ी बनाएंगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, मार्टिना हिंगिस, टेनिस, Sania Mirza, Martina Hingis, Barbora Strycova, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com