साक्षी को महिलाओं के 60 किग्रा भार वर्ग में जर्मनी की लुइसा नीमेस्च ने हराया (फाइल फोटो)
पेरिस:
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को उस समय बड़ी निराशा हाथ लगी जब ओलिंपिक खेलों की कांस्य विजेता साक्षी मलिक विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में आज यहां पहले दौर में बाहर हो गईं जबकि विनेश फोगाट प्री क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाईं भारतीयों का इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा. पहले तीन दिन की निराशा के बाद सभी निगाहें साक्षी और विनेश पर टिकी थी लेकिन दोनों अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरीं. साक्षी को महिलाओं के 60 किग्रा भार वर्ग में जर्मनी की लुइसा नीमेस्च ने हराया जबकि दो बार की जूनियर विश्व चैंपियन अमेरिकी पहलवान विक्टोरिया एंथनी ने 48 किग्रा में विनेश फोगाट का चित किया. यह विनेश के लिये शर्मनाक हार थी जो रियो ओलंपिक की यहां भरपाई करना चाहती थीं.
यह भी पढ़ें : साक्षी, विनेश, दिव्या ककरान को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत
इससे पहले विनेश ने क्वालीफाईंग दौर में उक्रेन की ओकसाना लिवाच को हराया था. भारत की दो अन्य पहलवान शीतल तोमर (53 किग्रा) और नवजोत कौर (69 किग्रा) भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. नवजोत को मंगोलिया की ओचिरबात नसानबुर्मा के हाथों 5-10 से हार झेलनी पड़ी जबकि अनजान पहलवान शीतल ने शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जेसिका मैकबेन को 10-0 से हराया लेकिन वह यह प्रदर्शन आगे भी जारी नहीं रख पाईं और रोमानिया की इस्तारा डोब्रे से 2-4 से हार गईं.
वीडियो : रैंप पर नजर आईं साक्षी मलिक
साक्षी से काफी उम्मीदें की जा रही थी जो पिछले साल रियो में ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं लेकिन आज वह अपने से कम रैंकिंग की पहलवान को अच्छी चुनौती भी नहीं दे पाईं. साक्षी ने ओलिंपिक 58 किग्रा में कांस्य पदक जीता था लेकिन हाल में उन्होंने 60 किग्रा में खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में इस भार वर्ग में रजत पदक जीता था. भारत की उम्मीदें अब पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों पर टिकी हैं जिनमें एशियाई चैंपियन बजरंग पूनिया (65 किग्रा) और ओलिंपियन संदीप तोमर (57 किग्रा) को पदक का दावेदार माना जा रहा है. (इनपुट: भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं